अनुष्का पर गावस्कर की टिप्पणी से नाराज जरीन खान, पूर्व क्रिकेटर को लताड़ा

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कोहली की परफॉर्मेंस पर टिप्पड़ी करते हुए प्रेग्नेंट अनुष्का को भी घसीट लिया जिस वजह से लोग गावस्कर से काफी नाराज नजर आ रहे हैं. उन्हें सोशल मीडया पर ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस जरीन खान ने भी अपने इस स्टेटमेंट के लिए सुनील गावस्कर की क्लास लगा दी है.

Advertisement
जरीन खान जरीन खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

IPL 2020  में गुरूवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच किंग्स XI पंजाब के साथ हुआ. मैच में पंजाब की टीम ने बैंगलुरु को करारी शिकस्त दे दी. इस मैच के दौरान कोहली ना तो बल्लेबाजी से ही कोई खास कमाल दिखा पाए ना ही फील्डिंग में. उन्होंने दो कैच छोड़े. ऐसे में फैन्स, कोहली से काफी नाराज नजर आए. इसी बीच सीनियर इंडियन क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कोहली की परफॉर्मेंस पर टिप्पड़ी करते हुए प्रेग्नेंट अनुष्का को भी घसीट लिया जिस वजह से लोग गावस्कर से काफी नाराज नजर आ रहे हैं. उन्हें सोशल मीडया पर ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस जरीन खान ने भी अपने इस स्टेटमेंट के लिए सुनील गावस्कर की क्लास लगा दी है. 

Advertisement

जरीन खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनील गावस्कर को उनकी गलती का एहसास दिलाया है. उन्होंने लिखा- श्री सुनील गावस्कर, आप एक महान क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं और ऐसे में विराट कोहली और उनकी वाइफ को लेकर जो टिप्पणी आपने की है वो आप पर शोभा नहीं देती. जब अपने समय में आप क्रिकेटर होंगे उस दौरान ऐसा हुआ होगा कि कभी आप ने भी बुरी परफॉर्मेंस दी होगी. हर शख्स के जीवन में अच्छा और बुरा दौर आता है. ऐसे में अगर आपकी पत्नी के बारे में कोई कुछ बोलता या ऐसी टिप्पणी करता तो आपको कैसा लगता. मुझे नहीं लगता कि मैदान पर विराट की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए कभी अनुष्का की तारीफ की गई होगी तो फिर अब उनका नाम क्यों घसीटा जा रहा है?

Advertisement
जरीन खान ने सुनील गावस्कर को लताड़ा

गावस्कर की सफाई

बता दें कि कई फैन्स सोशल मीडिया पर गावस्कर की इस बात से आपत्ती जता रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सुनील गावस्कर ने विराट की परफॉर्मेंस के संदर्भ में गलत बात कही और उन्हें BCCI से हटा देना चाहिए, वहीं कई लोगों का ऐसा मानना है कि अनुष्का को उनकी प्रेग्नेंसी में ट्रोल किया जाना गलत है. लोग चाहें जो भी समझ रहे हों, गावस्कर ने इस मामले पर अपनी सफाई दे दी है. उन्होंने कहा है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. उन्होंने विराट कोहली की प्रेक्टिस पर कमेंट किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement