बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. ऐसी अफवाह है कि वो बिजनेसमैन कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं. दोनों पहले भी कई बार एक ही साथ स्पॉट हुए हैं. हालांकि उनमें से अभी तक किसी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है.
इंग्लैंड में कृति सेनन
कृति सेनन इन दिनों इंग्लैंड में हैं. कुछ देर पहले उन्हें बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ फिर से स्पॉट किया गया. कृति-कबीर दोनों स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहे थे. उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी फैमिली भी बैठी हुई थी. स्टेडियम से एक्ट्रेस का फोटो भी वायरल हो रहा है.
दिलचस्प बात ये है कि कबीर बाहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कृति संग फोटो शेयर की है. उनकी फोटो में एक और शख्स भी है, जिनके साथ मिलकर वो भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला वनडे मैच देख रही थीं. स्टेडियम में कृति को हरे रंग के स्लीवलेस स्ट्राइप्ड टॉप, सफेद ट्राउजर और सनग्लासेस में मुस्कुराते हुए देखा गया.
वहीं कबीर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर भूरे रंग की लेदर जैकेट पहनी हुई थी. लाइव मैच के दौरान सामने आई एक और तस्वीर में दोनों स्टैंड्स में एक-दूसरे के पास बैठकर मैच का मजा लेते नजर आए.
कृति सेनन और कबीर बाहिया के रिश्ते से जुड़ी कुछ ही समय पहले कुछ अफवाहें भी उड़ी थीं. कहा गया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. कबीर किसी पार्टी में एक अनजान लड़की के साथ दिखे थे. मगर सच्चाई ये थी कि वो लड़की उनकी बहन थी. वहीं कृति ने भी कबीर संग अपने ब्रेकअप की खबरें एक पोस्ट के जरिए खारिज की थीं.
बता दें कि कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया से 9 साल बड़ी हैं. दोनों काफी समय से रिश्ते में हैं, ऐसे में अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है. देखना होगा कि कृति अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर किस दिन सात फेरे लेंगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क