बॉलीवुड पार्टी में चलता है ड्रग्स? कंगना के बयान पर हेमा मालिनी ने दिया जवाब

हेमा से जब पूछा गया कि क्या ड्रग्स आपके जमाने से चलता था या अब शुरु हुआ है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमने कभी सुना ही नहीं.

Advertisement
हेमा मालिनी हेमा मालिनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बेबाक अंदाज में हर मुद्दे पर बात करने के लिए जानी जाती हैं. कंगना बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर भी खुलकर बोलती रही हैं. दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज तक के साथ खास बातचीत में कंगना के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि कंगना रनौत का कहना है कि बड़ी बड़ी बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स चलती है और बड़े बड़े स्टार्स ड्रग्स लेते हैं. तो इस पर हेमा मालिनी ने कहा, "जो जाते हैं पार्टियों में उन्हें पता होगा. हम लोग तो कहीं जाते नहीं हैं. इसलिए मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहूंगी."

Advertisement

हेमा से जब पूछा गया कि क्या ड्रग्स आपके जमाने से चलता था या अब शुरु हुआ है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमने कभी सुना ही नहीं. हमें ड्रग्स के बारे में कोई जानकारी ही नहीं. उन्होंने बताया, "हम सब इतने मेहनतकश लोग हैं. दो-दो तीन-तीन पेज के डायलॉग दिए जाते हैं उन्हें हम मिनटों में याद करके बोलते हैं. अगर आप ड्रग्स लेते हैं तो क्या ये करना संभव है?"

"खुद को खूबसूरत दिखाना है तो क्या ड्रग्स या ड्रिंक्स लेकर आप ऐसा कर सकते हैं? हम सभी एक बहुत व्यवस्थित जिंदगी जीते हैं, प्रॉपर वर्कआउट, योगा और तभी आप अच्छे दिख सकते हैं. जो लोग स्क्रीन पर दिखते हैं उनमें से कई एक्ट्रेसेज बहुत सुंदर दिखती हैं, आपको लगता है कि ड्रग्स लेकर ये संभव है? कभी भी नहीं. हमारी इंडस्ट्री में कभी ऐसा हुआ ही नहीं. जब तक हम लोग रहे तब तक ऐसा कभी हुआ ही नहीं. ये बहुत अच्छी इंडस्ट्री थी."

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »