खास अंदाज में जोहरा सहगल को गूगल का सलाम, बनाया ये खूबसूरत डूडल

गूगल के इस डूडल पर क्लिक करने पर इस बारे में विस्तृत जानकारी वाला एक पेज खुल जाता है जिस पर बताया गया है कि जोहरा देश वास्तविक मायने में देश की वो पहली कलाकार थीं जिन्हें वैश्वविक ख्याति प्राप्त हुई थी.

Advertisement
जोहरा सहगल जोहरा सहगल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

गूगल ने डूडल बनाकर दिवंगत भारतीय अभिनेत्री जोहरा मुमताज सहगल को सम्मान दिया है. गूगल ने अपने इस डूडल में फूलों के बीच जोहरा को नाचते हुए दिखाया है जो कि काफी खूबसूरत है. आज न तो जोहरा सहगल का बर्थडे है और न ही उनकी पुण्यतिथि है. दरअसल आज ही के दिन जोहरा की फिल्म नीचा नगर रिलीज हुई थी.

Advertisement

जोहरा का ये डूडल पार्वती पिल्लई नाम की कलाकार ने बनाया है. गूगल के इस डूडल पर क्लिक करने पर इस बारे में विस्तृत जानकारी वाला एक पेज खुल जाता है जिस पर बताया गया है कि जोहरा देश वास्तविक मायने में देश की वो पहली कलाकार थीं जिन्हें वैश्वविक ख्याति प्राप्त हुई थी.

इस पेज पर गूगल ने बताया है कि नीचा नगर उनके कुछ शुरुआती शानदार कामों में से एक थी जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में आज ही के दिन रिलीज किया गया था. इसे व्यापक तौर पर भारतीय सिनेमा की पहली इंटरनेशल सक्सेस की तरह देखा जाता है. इस फिल्म को कान्स में उच्चतम सम्मान दिया गया था.

जोहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्लाह खान था. उनका जन्म 27 अप्रैल 1912 को ब्रिटिश काल के सहारनपुर में हुआ था. 1920 के दशक में जोहरा ने क्वीन मैरी कॉलेज, लाहौर को ज्वॉइन किया था. अपने पैशन और आत्मविश्वास के लिए जानी जाने वाली जोहरा ने एक ऐसे समय में एक्ट्रेस बनने का फैसला किया था जब फिल्मों में महिलाएं आने से कतराती थीं.

Advertisement

आत्मविश्वास से लबरेज थीं जोहरा

क्वीन मैरी से ग्रैजुएट होने के बाद जोहरा ने एक ब्रिटिश एक्टर से यूरोप में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी. इस दौरान उन्होंने बैलेट भी सीखा था. इसी दौरान उनकी आर्ट में दिलचस्पी काफी बढ़ गई थी. वे एक ऐसे दौर में पैदा हुई थीं जब महिलाएं पुरुषों के सामने आने में भी सकुचाती थी लेकिन जोहरा जहां भी जाती पूरे आत्मविश्वास के साथ जातीं.

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »