Godhra Accident or Conspiracy: 22 साल बाद सामने आएगा सच, टीजर रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है. 1 मार्च 2024 को मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म गोधरा घटना की जांच के लिए स्थापित नानावती मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है. रणवीर शौरी और मनोज जोशी अहम रोल में नजर आते हैं.

Advertisement
फिल्म गोधरा के पोस्टर में रणवीर शौरी फिल्म गोधरा के पोस्टर में रणवीर शौरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर लगातार कई फिल्में बन रही हैं. अब 2002 में गुजरात में हुए दंगों की कहानी पर्दे पर आने वाली है. फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है. ये मूवी 22 साल पहले घटित हुई कभी नहीं भूलने वाली एक दर्दनाक घटना से पर्दा उठाएगी. गोधरा कांड, एक ऐसी भयानक घटना है जिसका दर्द और रोष गुजरात के साथ पूरा देश में आज भी महसूस करता है.

Advertisement

क्या है फिल्म की कहानी

टीजर की शुरुआत एक जलती हुई ट्रेन (साबरमती एक्सप्रेस) की भयावह तस्वीरों  के साथ होती है. यह जलती हुई ट्रेन गोधरा कांड की काली छायों को उजागर करती है. एक मिनट के इस वीडियो में एक डायलॉग में मनोज जोशी कहते हैं, गुजरात दंगों का सत्य जानना है तो उसके लिए कार सेवकों की हत्या की कॉन्सपिरेसी को हमें समझना ही होगा. अभिनेता रणवीर शौरी वकील के किरदार में कहते हैं ‘साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना एक एक्सीडेंट थी यह कोई कॉन्सपिरेसी नहीं थी.

टीजर के आखिरी हिस्से में एक जलती हुई ट्रेन में दहशत और निराशा भरी आवाज आती है- क्या फर्क पड़ता है सालों से हम जैसे लोग अपनी फैमिली को ऐसे ही खोते आए हैं. इस डायलॉग के साथ गोधरा का यह झकझोर देने वाला टीजर कई सारे दर्द और सवाल पैदा कर रहा है.

Advertisement

देखें टीजर...

डायरेक्टर बोले- सच सामने लाना उद्देश्य

ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस इस फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी, हितु कनोडिया, डेनिसा घुमरा, गणेश यादव , मकरंद शुक्ला और राजीव सुरती जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे. डायरेक्टर एम.के. शिवाक्ष फिल्म के बारे में बताते हैं कि मूवी का उद्देश्य गोधरा की घटना को उजागर करना है. टीजर में उठाए गए सवाल गहरे हैं जैसै गोधरा कांड के पीछे का सच क्या है? पीड़ितों की पीड़ा दुर्घटनाओं और विवादों के बीच क्यों दब गई है? फिल्म का उद्देश्य साफ है - सच्चाई को उजागर करना, यह पता लगाना कि क्या ट्रेन में आग लगना एक दुर्घटना थी, या बढ़ते तनाव के कारण यह एक पूर्व-निर्धारित घटना थी.

नानावती मेहता आयोग की रिपोर्ट पर बेस्ड फिल्म

प्रोड्यूसर बी.जे. पुरोहित बताते हैं , "एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा  फ़िक्शन या प्रोपोगेंडा फ़िल्म नहीं यह गोधरा घटना की जांच के लिए स्थापित नानावती मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है. यह लोगों को उस दर्दनाक घटना की सच्चाई बताइगी जो आज भी पीड़ितों के दिलों में दर्द के साथ गूंजता है यह सच्चाई है उन सभी पीड़ितों की जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन जलती हुई ट्रेन देखी थी".

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा,  1 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »