पति शिरीष ने बनाई दूरी! पत्नी की जन्मदिन पार्टी से भी काटी कन्नी? डरीं फराह खान बोलीं- मिलते भी नहीं

फराह खान ने अपने बर्थडे से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया. समीर सोनी ने खुलासा किया कि खुद शिरीष कुंदर अपनी पत्नी फराह के बर्थडे पर नहीं पहुंचे थे. इसका जवाब देते हुए फराह ने कहा कि हां क्योंकि उन्हें ये जरूरी नहीं लगा था.

Advertisement
शिरीष ने क्यों मिस किया था फराह का बर्थडे (Photo: ITGD) शिरीष ने क्यों मिस किया था फराह का बर्थडे (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपनी बेबाक बातों और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने ही बर्थडे से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया कि वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

हाल ही में फराह, एक्ट्रेस नीलम कोठारी के घर पहुंचीं, जहां एक्टर समीर सोनी भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान तीनों ने अपने-अपने पतियों की पार्टी से दूरी बनाने वाली आदत पर जमकर चुटकियां लीं.

Advertisement

फराह के जन्मदिन से दूर रहे शिरीष

इसी दौरान समीर सोनी ने फराह को छेड़ते हुए कहा कि उनके पति शिरीष कुंदर तो फराह के बर्थडे पर भी नहीं आए थे. इस पर फराह ने बिना देर किए हंसते हुए जवाब दिया- क्योंकि वो कोई माइलस्टोन बर्थडे नहीं था. फराह का ये जवाब सुनते ही माहौल ठहाकों से गूंज उठा.

बात यहीं नहीं रुकी. नीलम ने याद किया कि फराह के घर होने वाली टेरेस पार्टियां हमेशा शानदार होती हैं. इस पर फराह ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा- हां, लेकिन शिरीष के साथ नहीं.

समीर ने भी खुद की तुलना शिरीष से करते हुए कहा- मैं बिल्कुल शिरीष जैसा हूं. मैं उनका डुप्लीकेट हूं, बस मेरे बाल छोटे हैं. इस पर फराह ने भी हामी भरते हुए कहा कि उनके घर में भी समीर जैसा ही एक इंसान मौजूद है.

Advertisement

फराह को लगा डर

नीलम ने खुलासा किया कि जब भी उनके घर दोस्तों की महफिल सजती है, समीर चुपचाप अपने कमरे में चले जाते हैं, इस पर समीर ने मजाक में कहा कि उनकी शिरीष से काफी समय से मुलाकात नहीं हुई. फराह ने तुरंत पंचलाइन मारते हुए कहा- मेरी भी नहीं. हालांकि अगले ही पल उन्होंने हंसते हुए सफाई भी दी- अरे नहीं, ऐसा नहीं है. मैं उनसे हर दिन मिलती हूं. पता नहीं लोग इसे ही हेडलाइन बना दें.

पूरी बातचीत में फराह और समीर ने अपने-अपने लाइफ पार्टनर्स की सोशल गैदरिंग से दूरी बनाने वाली आदत को लेकर खूब मजेदार किस्से सुनाए. फराह का अपने ही बर्थडे पर किया गया ये मजाक सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

फराह और शिरीष ने 2004 में शादी रचाई थी, दोनों की उम्र में 8 साल का फर्क है. इन दिनों शिरीष अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »