प्यार, पैसा, धोखा, Jacqueline Fernandez- ठग Sukesh Chandrashekhar की लव स्टोरी पर सीरीज की तैयारी!

इसी बीच सुकेश चंद्रशेखर संग रोमांटिक पोज देते हुए भी जैकलीन की फोटोज सामने आई हैं. अब प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स का ध्यान इस इंसिडेंट ने खींचा है और अब इसपर जल्द ही फिल्म या वेब सीरीज भी बनने जा रही है.

Advertisement
सुकेश चंद्रशेखर संग जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर संग जैकलीन फर्नांडिस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST
  • ठग सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी वेब सीरीज
  • जैकलीन फर्नांडिस को अपने जाल में फंसाया
  • नोरा फतेही के भी साथ किया धोखा

ठग सुकेश चंद्रशेखर आज सबकी नजरों में हैं. सलाखों के पीछे से इस ठग ने बड़े-बड़े लोगों को झांसा दिया. सुकेश ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को अपने जाल में फंसाया. जैकलीन से इसी मामले में इनदिनों ईडी पूछताछ कर रही है. एक्ट्रेस ने ईडी के कई सारे सवालों के जवाब दिए हैं. इसी बीच सुकेश चंद्रशेखर संग रोमांटिक पोज देते हुए भी जैकलीन की फोटोज सामने आई हैं. अब प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स का ध्यान इस इंसिडेंट ने खींचा है और अब इसपर जल्द ही फिल्म या वेब सीरीज भी बनने जा रही है. 

Advertisement

ओटीटी में जारी करने की तैयारी

फिल्ममेकर्स को वेब सीरीज या डॉक्युमेंट्री के लिए ये स्टोरी प्लॉट अच्छा लग रहा है. करीबी सूत्रों ने IndiaToday.in से बातचीत के दौरान बताया कि- इस विषय पर डॉक्युमेंट्री या फिर वेब सीरीज बनाना काफी कारगर होगा. कई सारे प्रोड्यूसर्स इस बारे में बात कर रहे हैं कि आखिर किस तरह से इस स्टोरी को एक वेब सीरीज या डॉक्युमेंट्री की फॉर्म में पेश किया जाए. सुकेश और जैकलीन का रोल कौन प्ले करेगा इसे लेकर भी कुछ नामों पर चर्चा चल रही है. हालिया समय में ये ठगी का एक बहुत बड़ा केस है. 

 

सूत्रों की मानें तो सुकेश ने जैकलीन से वादा किया था कि वे 500 करोड़ रुपये के बजट में एक सुपरहीरो वेब सीरीज बनाएंगे. सुकेश को इस बात का अंदाजा था कि जैकलीन बॉलीवुड में काम की तलाश कर रही हैं. उन्हें ज्यादा बड़ी फिल्में नहीं मिल रही थीं और सुकेश ने इसी बात का फायदा उठाया. सुकेश ने जैकलीन से प्रॉमिस किया की वे इंडिया की पहली वुमन सुपरहीरो सीरीज बनाएंगी. उसने जाकलीन से कहा कि वे हॉलीवुड की एंजलीना जोली की तरह हैं और वे ये डिजर्व करती हैं.

Advertisement

डायमंड ईयरिंग्स, डिजाइनर बैग्स, कार... ठग सुकेश चंद्रशेखर ने Jacqueline Fernandez को दिए ये महंगे तोहफे

जैकलीन ही नहीं नोरा फतेही को भी फंसाया

बता दें कि इस मामले में हाल ही में ईडी ने जैकलीन से पूछताछ की थी. इस दौरान उनसे इस मामले से जुड़े कई सारे सवाल किए गए थे. जैकलीन के अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को भी अपने जाल में फंसाया और उन्हें ठग के पैसे से कई मेहंगे गिफ्ट्स  दिए. ताज्जुब की बात तो ये है कि उन्होंने जेल के अंदर से ही इस घटना को अंजाम दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »