शेयर मार्केट के स्कैम पर बनी फिल्म रिलीज को तैयार, 170 किरदार, 200 जगहों पर हुई शूट

हंसल ने इस वेबसीरीज के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब हम 80 और 90 के दशक में बड़े हो रहे थे तो उस दौरान हर्षद मेहता एक लार्जर दैन लाइफ किरदार लगता था और मुझे खुशी है कि मैं इस वेबसीरीज के सहारे उसकी लाइफ पर कहानी कह पा रहा हूं. 

Advertisement
स्कैम 1992 का एक सीन स्कैम 1992 का एक सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

पिछले कुछ समय में चर्चित और विवादास्पद हस्तियों की बायोपिक और सच्चे किरदारों को लेकर वेबसीरीज और फिल्में बनाने का चलन बढ़ा है. अलीगढ़, शाहिद और ओमेर्टा जैसी फिल्मों के निर्देशक हंसल मेहता अब बॉम्बे स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े घोटालेबाज हर्षद मेहता की जिंदगी पर कहानी ला रहे हैं. हंसल ने हाल ही में इस वेबसीरीज की रिलीज डेट अनाउंस की है. 
 
हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा- स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी जिसमें 80 और 90 के दशक का बंबई दिखाया जाएगा. इस वेबसीरीज में हर्षद मेहता की यात्रा को देखने का मौका मिलेगा और ये सीरीज इस साल 9 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है. 

Advertisement

170 से ज्यादा किरदार, 200 से ज्यादा लोकेशन्स: हंसल

इससे पहले हंसल ने इस वेबसीरीज के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब हम 80 और 90 के दशक में बड़े हो रहे थे तो उस दौरान हर्षद एक लार्जर दैन लाइफ किरदार लगता था और मुझे खुशी है कि मैं इस वेबसीरीज के सहारे उसकी लाइफ पर कहानी कह पा रहा हूं. हंसल मेहता ने बताया था कि उन्होंने छह महीनों के भीतर 85 दिनों का शूट किया. 550 पेजों की वेबसीरीज में 170 किरदार थे और 200 से अधिक लोकेशन्स थी. हंसल ने इस वेबसीरीज के पूरा होने पर पूरी टीम को शुक्रिया अदा किया था. 

बता दें कि ये वेबसीरीज देबाशीष बासु और सुचेता दलाल की किताब द स्कैम पर आधारित है. इस वेबसीरीज में हर्षद मेहता स्कैम की कहानी को दिखाया जाएगा जिसने स्टॉक मार्केट में जबरदस्त छलांग लगाई और फिर अपराध की गहराईयों में धंसता चला गया. देबाशीष बासु और सुचेता दलाल की किताब के स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स को सुमित पुरोहित, सौरव डे, वैभव विशाल और करण व्यास ने लिखे हैं.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »