इंटीमेट सीन्स करने में हिचकिचाए बॉबी देओल? परिवार से छिपाया, पत्नी को याद कर हुए इमोशनल

बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर में हर तरह का किरदार बखूबी निभाया है. एक्टर ने अब कहा कि जब उन्हें आश्रम सीरीज में इंटीमेट सीन्स करने पड़े थे, तब उन्होंने ये बात अपने परिवार से छिपाकर रखी थी.

Advertisement
बॉबी देओल ने कही ये बात (Photo: Instagram @iambobbydeol) बॉबी देओल ने कही ये बात (Photo: Instagram @iambobbydeol)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

बॉबी देओल इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने स्क्रीन पर रोमांटिक हीरो से लेकर विलेन तक का रोल प्ले किया है. बॉबी हर किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से जान फूंक देते हैं. वेब सीरीज आश्रम 3 में बॉबी ने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता संग कई इंटीमेट सीन्स भी दिए. उनके इंटीमेट सीन्स की खूब चर्चा हुई थी. 

क्या बोले बॉबी देओल?

Advertisement

बॉबी देओल ने शेखर सुमन के चैट शो में अपने इंटीमेट सीन्स, कमबैक और इनसिक्योरिटीज पर बात की. इस दौरान शेखर सुमन ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब्यूसिव और इंटीमेसी वाली चीजें ज्यादा होती हैं. उन्होंने बॉबी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आश्रम में उन्होंने भी बहुत कंफर्ट के साथ इंटीमेट सीन्स दिए हैं. 

इसपर बॉबी ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इंटीमेट सीन्स की डिटेल्स अपने परिवार से छिपाई थीं. बॉबी बोले- मैंने जब आश्रम की स्टोरी सुनी थी तब मैंने इसे अपने पिता, अपनी मां और अपने भाई तक से छिपाकर रखा था. मैंने इस बारे में सिर्फ अपनी पत्नी को बताया था. मुझे उन्हें बताना पड़ा, क्योंकि अगर मेरी पत्नी को बाहर से इस बारे में पता चलता तो मेरे लिए मुश्किलें बढ़ जातीं. 

क्योंं इमोशनल हुए बॉबी देओल?

Advertisement

पत्नी तान्या देओल के बारे में बात करते हुए बॉबी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि उनके मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ रहीं. उनका साथ दिया. पत्नी के बारे में बात करते हुए बॉबी बोले- मैं आज जो कुछ भी हूं अपनी पत्नी की वजह से हूं. मैं जब बुरे दौर से गुजर रहा था, तब मेरी पत्नी ने पूरा घर संभाला. मेरी पत्नी मेरी बैकबोन है. बॉबी ने कहा कि वो अलग-अलग रोल्स करना चाहते हैं और उनकी पत्नी इस बात को समझती हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं. 

बेटे की बात ने बदली जिंदगी

बॉबी ने कहा कि जब वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब बेटे आर्यमन की बात ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था. बॉबी बोले- एक दिन मेरे बेटे ने मेरी पत्नी से कहा- आप काम पर जाती हो और पापा घर में बैठे रहते हैं. उस रात मैं अंदर तक हिल गया था. बॉबी ने कहा कि तब से अब तक वो लगातार काम कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement