BB 15: आधी रात को Rakhi Sawant को पड़ने लगा दौरा, घरवालों के उड़े होश

राखी को बैचेन देख कर रश्मि उन पर Blanket डालने की कोशिश करती हैं, लेकिन राखी हाथ-पैर झटकने लगती हैं. राखी की ये हालत देख कर रश्मि डर कर भाग जाती हैं. इसके बाद उमर राखी के पास जाते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उमर राखी को जैसे ही टच करते हैं, वो चिल्ला उठती हैं.

Advertisement
राखी सावंत, रश्मि देसाई राखी सावंत, रश्मि देसाई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST
  • क्या है ये राखी सावंत का नया रूप?
  • डर के भागे रश्मि-उमर

Bigg Boss 15: पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में क्रिसमस सेलिब्रेशन चल रहा था. इसलिये घर के माहौल में काफी चहल-पहल देखने को मिली. हांलाकि, बीच-बीच में राखी सावंत अपनी अजीब हरकतों से लोगों को चौंकाना नहीं भूलती थीं. क्रिसमस सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद राखी ने लोगों को नया अवतार दिखाया है. बिग बॉस 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें राखी सोते हुए काफी अजीब हरकतें करते दिख रही हैं. असली बात क्या है ये आपको प्रोमो देख कर समझ आ जायेगा. 

Advertisement

राखी का नया अवतार 
कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर BB 15 के आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है. वीडियो में राखी अपने बेड पर सोती हुई दिखाई दे रही हैं. रूम की लाइट्स ऑफ है. उमर-रश्मि बेड पर लेटे हुए बात कर रहे थे. तभी राखी अचानक से हाथ-पैर पटकने लगती हैं. उमर और रश्मि राखी का ये रूप देख कर परेशान होने लगते हैं. रश्मि उमर से कहती हैं कि 'Blanket डाल कर आऊं क्या उस पे.' इसके बाद बाद रश्मि उठ कर राखी के पास जाती हैं.

राखी को बैचेन देख कर रश्मि उन पर Blanket डालने की कोशिश करती हैं, लेकिन राखी हाथ-पैर झटकने लगती हैं. राखी की ये हालत देख कर रश्मि डर कर भाग जाती हैं. इसके बाद उमर राखी के पास जाते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उमर राखी को जैसे ही टच करते हैं, वो चिल्ला उठती हैं. प्रतीक, उमर और रश्मि राखी ये हालत देख कर काफी हैरान नजर आये. 

Advertisement


 
क्या ये राखी का नया नाटक है?
राखी सावंत को एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है. अब अगर राखी को ये खिताब दिया गया है, तो इसके पीछे कोई तो वजह रही होगी. ये पहला मौका नहीं था जब राखी ने नींद में कुछ महसूस करके घरवालों को परेशान किया है. इससे पहले भी वो जूली बन कर लोगों को डरा चुकी हैं. चंद सेकेंड का वीडियो देख कर मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या सच में राखी ने नींद में कुछ महसूस किया या फिर ये उनका अनोखा रूप है?

वीडियो देख कर तो ये राखी का नया ड्रामा ही समझ आ रहा है. बाकी हकीकत तो आज का एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगी. 

[9:22 AM, 12/27/2021] Akanksha Tiwari: 4. मृणाल ठाकुर [9:24 AM, 12/27/2021] Akanksha Tiwari:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement