'टटीरी' गाने पर हुए विवाद से परेशान बादशाह, अब नए फेज की करेंगे शुरुआत, बोले- तैयार हूं

बादशाह के लेटेस्ट गाने 'टटीरी' पर काफी बवाल मचा था. गाने के लिरिक्स पर सवाल खड़े किए गए. उसी बीच उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने लगीं. अब रैपर ने इन सभी बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
कमबैक की तैयारी में बादशाह (Photo: Instagram @badboyshah) कमबैक की तैयारी में बादशाह (Photo: Instagram @badboyshah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

बॉलीवुड रैपर बादशाह पिछले कुछ वक्त में काफी परेशानियों का सामना कर चुके हैं. मार्च के महीने की शुरुआत में वो अपना गाना 'टटीरी' लाए थे, जिसपर काफी विवाद हुआ. गाने के लिरिक्स आपत्तिजनक थे. इसकी वजह से हरियाणा में बादशाह के खिलाफ एक्शन भी लिया गया. फिर एक तरफ जहां गाने पर चल रहा बवाल ठंडा हुआ ही था, उनकी सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. 

Advertisement

बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें उनकी सास ने शेयर कीं. इन फोटोज के सामने आते ही रैपर की पर्सनल लाइफ पर सवाल उठने शुरू हुए. बादशाह एक बेटी के पिता हैं, ऐसे में उनकी गुपचुप शादी ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है. अब बादशाह ने इन सभी मुद्दों के बाद पहली बार रिएक्ट किया है. इंस्टाग्राम पर रैपर ने स्टोरी डालकर एक लंबा नोट जारी किया है. 

विवादों से घिरने के बाद क्या बोले बादशाह?

बादशाह ने लिखा है कि पिछले कुछ हफ्तों ने उनका इस तरह इम्तिहान लिया, जिसकी ना तो उन्हें उम्मीद थी ना तैयारी. रैपर ने कहा है, 'बाहर से देखने पर तो जिंदगी बहुत परफेक्ट लगती है. लेकिन जब कैमरा बंद हो जाता है, तब असल में जो बोझ आप अकेले में उठाते हो, वो अलग ही होता है. मैं इन दिनों बहुत कुछ अपने अंदर लेकर बैठा हूं.'

Advertisement
इमोशनल हुए रैपर बादशाह

'लेकिन लंदन ने मुझे वो बात याद दिलाई जिसकी मुझे जरूरत थी. जब मैं O2 स्टेज पर बाहर निकला, तो लोगों की आवाज आने से पहले ही वहां की एनर्जी मुझे महसूस होने लगी थी. लोगों के चेहरे, उनका शोर, और उस स्टेडियम में फैली हुई गर्मजोशी. आप लोग अलग-अलग शहरों से, अलग-अलग देशों से, अपनी अपनी जिंदगी छोड़कर आए थे. आप सब इस म्यूजिक के लिए, मेरे लिए वहां पहुंचे थे, जैसे ये आपके लिए भी कुछ खास मायने रखता हो. उस रात मुझे फिर से याद आ गया कि मैं कौन हूं और ये सब आखिर किसके लिए है.'

बादशाह ने अपने नोट के अंत में ऐलान किया है कि वो अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं. वो और भी नए और बेहतरीन गाने लेकर आएंगे, जिसपर वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने उन्हें अभी तक जमीन से जोड़े रखने में मदद की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement