अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग बिताया वीकेंड, शेयर की तस्वीरें

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा हाथ में फोन लिये बैठी हैं और दूर देख रही हैं. उनके सामने खाने के लिए डिश रखी हुई है. तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने मलाइका की यह फोटो खींची है. इसके साथ अर्जुन ने लिखा 'सैटरडे'. 

Advertisement
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST
  • अर्जुन-मलाइका ने साथ बिताया शनिवार
  • दोनों ने शेयर कीं तस्वीरें
  • इंस्टा पीडीए की हो रही चर्चा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं. अर्जुन कपूर ने अपना शनिवार गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बिताया और इसकी झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी है. मलाइका और अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर की हैं.

अर्जुन-मलाइका का शनिवार

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा हाथ में फोन लिये बैठी हैं और दूर देख रही हैं. उनके सामने खाने के लिए डिश रखी हुई है. तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने मलाइका की यह फोटो खींची है. इसके साथ अर्जुन ने लिखा 'सैटरडे'. 

Advertisement

मां की मौत से टूट गए थे अर्जुन कपूर, गम से भागने के लिए 10 साल में की 16 फिल्में

वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में अर्जुन कपूर शर्टलेस बैठे हुए हैं और कुछ सोच रहे हैं. उनके सिर पर बीनी है. मलाइका ने इस पोस्ट में हार्ट इमोजी लगाई है और अर्जुन को टैग किया है.

मां के जाने के दर्द से भाग रहे थे अर्जुन 

बता दें कि अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को इंडिया टुडे ई माइंड रॉक्स 2021 में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने अपने 10 साल के बॉलीवुड करियर और वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की. अर्जुन ने बताया था कि उन्होंने 10 सालों में 16 फिल्में कर ली है. यह इसलिए हुआ क्योंकि वह अपनी मां के जाने के दर्द से भाग रहे थे और एक साथ बहुत सारा काम ले लिया करते थे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »