बच्चे की मदद को अर्जुन कपूर ने लिखी डोनेशन पोस्ट, ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब

अर्जुन ने एक बच्चे की फोटो पोस्ट कर बताया था कि बच्चा एक बड़ी बीमारी से जूझ रहा है. ऐसे में जो भी चाहे डोनेशन लिंक पर क्लिक कर बच्चे की मदद कर सकता है. हालांकि अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स का मिक्स रिएक्शन मिला. एक यूजर ने तो अर्जुन को ट्रोल ही कर दिया.

Advertisement
अर्जुन कपूर अर्जुन कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं. वह अपने प्रोजेक्ट्स, निजी जिंदगी और वर्कआउट की फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. साथ ही अर्जुन जरूरतमंदों की मदद के लिए गुहार लगाने में भी पीछे नहीं हटते. अब अर्जुन की एक इंटाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गई है. इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने एक बच्चे के लिए मदद मांगी थी. 

Advertisement

अर्जुन ने एक बच्चे की फोटो पोस्ट कर बताया था कि बच्चा एक बड़ी बीमारी से जूझ रहा है. ऐसे में जो भी चाहे डोनेशन लिंक पर क्लिक कर बच्चे की मदद कर सकता है. हालांकि अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स का मिक्स रिएक्शन मिला. एक यूजर ने तो अर्जुन को ट्रोल ही कर दिया.

अर्जुन ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

यूजर ने लिखा कि अर्जुन कपूर अपनी एक दिन की कमाई से आसानी से बच्चे को बचा सकते हैं. इस कमेंट के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा, ''अगर मैं एक दिन के 16 करोड़ रुपये कमा रहा होता तो सही में मुझे इस पोस्ट की जरूरत नहीं होती. लेकिन क्योंकि मैं 16 करोड़ रुपये अफोर्ड नहीं सकता तो मैंने अपने हैसियत के हिसाब से उसकी मदद कर दी है और इस पोस्ट को दुनिया के सामने रख दिया है. ऐसी बातें करने के बजाए उसकी मदद करने में ध्यान लगाओ तो अच्छा होगा.''

Advertisement

अर्जुन कपूर के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग फिलहाल गोवा में हो रही है. इसके अलावा अर्जुन, रकुल प्रीत सिंह और जॉन अब्राहम के साथ एक क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी में काम कर रहे हैं. वहीं सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस के साथ उनकी फिल्म भूत पुलिस भी आने वाली है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement