अनुष्का शर्मा ने किया होम्योपैथी का सपोर्ट, लेकिन पोस्ट पर छिड़ी बहस, जानें क्यों?

अनुष्का शर्मा ने डॉ. राजन शंकरन का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि होम्योपैथी ने उनकी सेहत को आकार दिया है. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई.

Advertisement
अनुष्का शर्मा हुईं ट्रोल (Photo: PTI) अनुष्का शर्मा हुईं ट्रोल (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई बहस के केंद्र में आ गई हैं. हाल ही में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत के बाद पति विराट कोहली के साथ 'विक्ट्री डांस' कर सुर्खियां बटोरने वाली अनुष्का, इस बार अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं. 

दरअसल, बुधवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का सपोर्ट किया, जिसके तुरंत बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए. लाखों फैंस और तगड़ी फैन फॉलोइंग वाली एक्ट्रेस का यह पोस्ट देखते ही देखते ऑनलाइन चर्चा और तीखी आलोचना का विषय बन गया.

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने क्या कहा?
38 साल की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की थी. इस वीडियो में मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. राजन शंकरन और जानी-मानी एंटरप्रेन्योर नमिता थापर आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने चिकित्सा के इस दूसरे माध्यम (अल्टरनेटिव मेडिसिन) के साथ जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभवों को दुनिया के सामने रखा, जो कई लोगों को रास नहीं आया.

होम्योपैथी को बताया जिंदगी का अहम हिस्सा
वीडियो के साथ अनुष्का शर्मा ने एक बेहद खास नोट भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा. अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'होम्योपैथी ने मेरी जिंदगी में एक बेहद अहम रोल निभाया है और डॉ. राजन शंकरन उस पूरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं. मैं हेल्थ और माइंडफुल लिविंग को लेकर उनकी गहरी समझ को बहुत ज्यादा महत्व देती हूं.' अनुष्का के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई.

Advertisement

अनुष्का शर्मा की हुई ट्रोलिंग
अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी. आलोचकों का कहना है कि जिन मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, उन्हें किसी भी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट या इलाज की पद्धति पर बात करते समय बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए. कई लोगों ने होम्योपैथी के वैज्ञानिक आधार पर सीधे सवाल खड़े किए और चिंता जताई कि सेलिब्रिटीज के ऐसे बयानों से आम लोगों की सेहत से जुड़े फैसलों पर गलत असर पड़ सकता है.

एक यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा कि इतने बड़े मंच पर होम्योपैथी को प्रमोट करना पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है. वहीं दूसरे यूजर का कहना था कि स्टार्स को उन इलाजों को बढ़ावा देने से पूरी तरह बचना चाहिए जो मेडिकल कम्युनिटी के बीच खुद एक बड़ा विवाद और बहस का विषय बने हुए हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेहद तीखा तंज कसते हुए लिखा, 'विराट कोहली की पत्नी, अनुष्का शर्मा भारतीयों को होम्योपैथी लेने की सलाह दे रही हैं. देश में फ्रॉड बाबा काफी नहीं थे, जो अब वह भारतीयों के बीच एक अनसाइंटिफिक और फ्रॉड दवा को प्रमोट कर रही हैं. इन्हें अच्छे पैसे दे दो, तो ये किसी दिन लोगों से यह भी कह सकते हैं कि बस प्रेमानंद महाराज के पास चले जाओ और तुम्हारी सारी बीमारियां ठीक हो जाएंगी.'

Advertisement

कुछ लोगों का मिला सपोर्ट
हालांकि, कुछ लोगों ने अनुष्का का बचाव भी किया और कहा कि इलाज चुनना हर किसी का निजी फैसला होता है. एक सपोर्टर, जिसने कहा कि वह होम्योपैथिक डॉक्टर है, ने एक लंबा नोट पोस्ट किया. यूजर ने लिखा, 'मुझे आज भी याद है कि 3-4 साल पहले लोग मुझे ट्विटर पर कैसे ट्रोल करते थे क्योंकि मैं एक होम्योपैथिक डॉक्टर हूं. एक बात जो मैं तब हमेशा कहता था, और आज भी कहता हूं, आप हमें जितना चाहें ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन आखिर में, आप में से कई लोग इलाज के लिए हमारे पास ही आएंगे.'

एक और ने कहा कि यह पर्सनल चॉइस का मामला है, उन्होंने लिखा, 'उसने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसका मतलब यह नहीं है कि हर किसी को इस डॉक्टर या उस बाबा के पास जाना होगा। फ्री विल नाम की भी कोई चीज होती है.'

ऑनलाइन बहस जारी है
यह चर्चा तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी है, जिसमें लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग होम्योपैथी को इलाज का एक वैध तरीका मानते हैं, तो कुछ इसे वैज्ञानिक सबूतों की कमी वाला मानते हैं अनुष्का ने अब तक इस आलोचना पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया है.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद,  एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली के साथ प्रेमानंद महाराज के वृंदावन आश्रम गई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »