बच्चे हिंदुस्तान के या पाकिस्तान के? अनुपम खेर के शेयर किए गए वीडियो पर सवाल

इस वीड‍ियों में गांव के कुछ बच्चे ड‍िब्बे-छड़ी लेकर मिलिट्री की धुन बजाते नजर आए. अनुपम ने वीड‍ियो को भारत के प्रतिभाशाली बच्चों का वीड‍ियो बताकर उनकी तारीफ की थी. लेक‍िन अब एक यूजर ने इन टैलेंटेड बच्चों को पाक‍िस्तान का बताया है.

Advertisement
अनुपम खेर अनुपम खेर

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 28 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST
  • अनुपम खेर ने शेयर किया था प्रतिभाशाली बच्चों का वीड‍ियो
  • एक्टर ने बच्चों को भारत का बताया था
  • यूजर ने कहा ये बच्चे पाक‍िस्तान के

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कुछ दिनों पहले बच्चों के एक ग्रुप का शानदार वीड‍ियो शेयर किया था. इस वीड‍ियों में गांव के कुछ बच्चे ड‍िब्बे-छड़ी लेकर मिलिट्री की धुन बजाते नजर आए. अनुपम ने वीड‍ियो को भारत के प्रतिभाशाली बच्चों का वीड‍ियो बताकर उनकी तारीफ की थी. लेक‍िन अब एक यूजर ने इन टैलेंटेड बच्चों को पाक‍िस्तान का बताया है. 

Advertisement

दरअसल अनुपम ने एक यूजर द्वारा शेयर इस वीड‍ियो को अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा 'भारत के किसी गांव में कुछ बच्चों ने मिलकर अपना एक बैंड तैयार किया है. इस बैंड के पास कोई आधुनिक साजो सामान नहीं है. और इन्होंने धुन भी क्या चुनी है! मिलिट्री बैंड की, क्योंकि ये जानते हैं कि “असली पावर दिल में होती है!!” इन बच्चों की जय हो, किधर हैं ये बच्चे?' अनुपम ने इसी के साथ एक यूजर का ट्व‍िटर अकाउंट भी टैग किया था. 

भट्ट फैमिली से कनेक्शन, सीरियल किसर का टैग, फिर भी सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल नहीं इमरान हाशमी

यूजर ने बताया ये बच्चे पाक‍िस्तान के 

अब एक यूजर ने वीड‍ियो में नजर आए बच्चों की रियल लोकेशन का दावा किया है. UNODC गुडविल एंबेसडर शहजाद रॉय नाम के इस यूजर ने लिखा 'सर, इस वीड‍ियो को शेयर करने के लिए धन्यवाद जिसे मैंने कुछ दिनों पहले शेयर किया था. आपने कहा कि ये प्रतिभाशाली बच्चे भारत के हैं, एक विनम्र सुधार, ये बच्चे पाक‍िस्तान स्थ‍ित हुंजा (Hunza) के हैं. मैं इनसे संपर्क में हूं और उन्हें आवश्यक म्यूज‍िकल इंस्ट्रूमेंट्स भी भ‍िजवाए हैं.'  

Advertisement

यूजर के इस ट्व‍ीट के बाद अनुपम ने भी सक्र‍ियता दिखाते हुए लिखा 'मुझे वीड‍ियो पसंद आया मेरे दोस्त. इन बच्चों के साथ अपना नेक काम जारी रखें. प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा.'

Sonu Sood से मिलने की चाहत, 1450 KM स्कूटी चलाकर मिलने पहुंचे 69 साल के बुजुर्ग

बच्चों के पहनावे पर यूजर्स में बहस 

हालांकि कई लोगों ने बच्चों के पहनावे और वीड‍ियो में इस्तेमाल घी के ड‍िब्बे को देख, इसपर बहस भी छेड़ दी है. कुछ लोगों ने कहा कि ये बच्चे सलवार कमीज नहीं पहने हैं जिससे कि ये साबित होता है ये भारतीय हैं. साथ ही घी का डिब्बा भी पाक‍िस्तानी ब्रांड का नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने अनुपम और यूजर द्वारा प्रतिभा की कद्र को सराहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »