ब्लड कैंसर से जंग लड़ रहीं किरण खेर, अनुपम खेर ने दिया पत्नी का हेल्थ अपडेट

किरण खेर मल्टीपल मायलोमा कैंसर से पीड़ित हैं. यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है. अनुपम खेर ने किरण खेर की हेल्थ की जानकारी इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दी है. दरअसल, वह फैन्स संग सोशल मीडिया पर लाइव आए थे और उनके सवालों के जवाब दे रहे थे.

Advertisement
अनुपम खेर अनुपम खेर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने पत्नी, एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया है. बता दें कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा कैंसर से पीड़ित हैं. यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है. अनुपम खेर ने किरण खेर की हेल्थ की जानकारी इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दी है. दरअसल, वह फैन्स संग सोशल मीडिया पर लाइव आए थे और उनके सवालों के जवाब दे रहे थे. ऐसे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि किरण पहले से बेहतर हैं. हालांकि, मायलोमा की जो दवाई होती है, उसके कई साइड इफेक्ट्स होते हैं. वह अच्छी जगह पर हैं और जल्द ही इससे जंग लड़कर वापस आएंगी. अगर आपकी दुआएं उनके साथ हैं तो वह जल्द ही बेहतर होंगी. 

Advertisement

किरण के लिए कही थी अनुपम ने यह बात
अनुपम खेर ने इसी महीने किरण खेर के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मीडिया को दी थी. उन्होंने कहा था कि जब अफवाहें बढ़ती जा रही हैं और स्थिति काबू में नहीं आ रही है तो ऐसे में मैं और सिकंदर (बेटा) आप सभी को बताना चाहते हैं कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं. यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है. 

अनुपम खेर ने आगे कहा था कि इस समय उनका इलाज चल रहा है और हम जानते हैं कि वह इससे लड़कर जल्द वापस आएंगी. हम खुशनसीब हैं कि वह दुनिया के बेस्ट डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वह हमेशा से ही एक फाइटर रही हैं और चीजें उन्होंने आगे बढ़ाई हैं. 

एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा इलाज

Advertisement

किरण खेर ने डोनेट किए एक करोड़ रुपये
बीमार होने के बावजूद किरण खेर जनता की मदद के लिए आग आई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस और लोकसभा सदस्य किरण खेर ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को जानकारी देते हुए लिखा था कि मैं मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डिवलपमेंट स्कीम के तहत चंडीगढ़ पीजीआई को एक करोड़ रुपये दान कर रही हूं. इस पैसे का इस्तेमाल करते हुए लोगों तक जल्द से जल्द वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के साथ सभी जरूरी सामान पहुंचाया जाए. मैं पूरी तरह से अपने लोगों, शहर और चंडीगढ़ के साथ खड़ी हूं. इस मुश्किल समय से हम सभी बाहर आएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »