आल‍िया ने तैयार किया बेटी राहा का फ्यूचर प्लान? बोलीं- बहुत उछल-कूद करती है वो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर ही बेटी राहा के साथ स्पॉट होते हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के करियर को लेकर रिएक्शन दिया है. जानिए आलिया भट्ट ने क्या कहा.

Advertisement
बेटी पर बोलीं आलिया भट्ट (Photo: Instagram/@aliaabhatt) बेटी पर बोलीं आलिया भट्ट (Photo: Instagram/@aliaabhatt)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहले से ही सोच रही हैं कि उनकी तीन साल की बेटी राहा कपूर का भविष्य कैसा हो सकता है, और जरूरी नहीं कि वह बॉलीवुड में ही हो. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह चाहती हैं कि राहा खेलों की दुनिया में अपना हाथ आजमाए. आलिया ने इसके पीछे की वजह भी बताई. 

फेमिना के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी बेटी राहा और उसके लिए सोचे गए करियर के बारे में खुलकर बात की.

Advertisement

बेटी को लेकर क्या बोलीं आलिया
जब एक्ट्रेस से उन महिलाओं के बारे में पूछा गया जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की, तो आलिया ने कहा, 'मुझे लगता है, शुरुआत मेरे परिवार से होती है. मेरी मां – जो मेरे बड़े होने के दौरान सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा असर डालने वाली इंसान थीं. उन्हें मुझे और मेरी बहन को पालते हुए देखना, और फिर भी अपने अंदर एक्ट्रेस बनने की चाहत को जिंदा रखना. चाहे उन्होंने यह थिएटर के ज़रिए किया हो या टेलीविजन के जरिए. फिर मेरी बहन – जिस तरह से उसने अपनी मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन के सफर के बारे में खुलकर बात की और फिर वे लोग भी जिनके साथ मैं अपनी टीम में काम करती हूं, जिसमें कई बेहतरीन महिलाएं शामिल हैं. वे सभी मेरी जिंदगी में सपोर्ट, राय, नजरिए और एनर्जी की कई अलग-अलग परतें जोड़ती हैं.'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लगता है जब सब कुछ एक टीम की कोशिश जैसा लगता है. मुझे लगता है, अगर मैं एक एथलीट होती, तो मैं पक्का कोई टीम वाला खेल खेलती. यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं कभी-कभी सोचती हूं. अपनी बेटी के लिए भी. मेरी इच्छा है कि वह सच में एक एथलीट बने. वह बहुत कॉम्पिटिटिव है और बहुत एथलेटिक भी. वह अभी सिर्फ तीन साल की है, लेकिन वह सच में बहुत उछल-कूद करती है. मुझे लगता है कि टीम की कोशिश में ही असली मजा है.'

इस बारे में बात करते हुए कि मां बनने के बाद काम के साथ उनके रिश्ते में कैसे बदलाव आया है? आलिया ने जोर देकर कहा कि करियर की चाहत का मां बनने से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता बनने से कुछ प्राथमिकताएं जरूर बदल जाती हैं, लेकिन इससे जिंदगी और करियर दोनों में ही काम की मात्रा के बजाय उसकी क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाने लगता है.

आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट्स
आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी. आलिया के अलावा, इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म 2022 की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद भंसाली के साथ आलिया का दूसरा कोलैबोरेशन है, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट एक्ट्रेस' का नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म  21 जनवरी 2027 को  रिलीज होगी. 

Advertisement

उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में एक स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' भी शामिल है. यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. माना जा रहा कि ये फिल्म इसी साल 10 जुलाई 2026 में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement