तुर्की के शूटर ने ओलंपिक में जीता मेडल, एक्टर आदिल हुसैन को मिलने लगी बधाई, किया रिएक्ट

हाल ही में तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था. कैजुअल लुक में यूसुफ ने प्रतियोगिता में भाग लिया था और बड़ी जीत हासिल की. इसके लिए इंटरनेट पर बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन को बधाई मिलने लगी. अब एक्टर ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है.

Advertisement
एक्टर आदिल हुसैन, तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक एक्टर आदिल हुसैन, तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

हाल ही में तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था. कैजुअल लुक में यूसुफ ने प्रतियोगिता में भाग लिया था और बड़ी जीत हासिल की. उनके आम आदमी अवतार और निशानेबाजी के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हुए. सिल्वर मेडल जीतने के बाद यूसुफ इंटरनेट पर वायरल हो गए थे. हालांकि इस बीच बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन को यूसुफ डिकेक की जगह बधाई मिलने लगी.

Advertisement

आदिल को लेकर किया गया ट्वीट

ऐसे में एक X यूजर ने आदिल हुसैन और यूसुफ डिकेक के लुक्स में समानता को देखते हुए एक पोस्ट किया. इसमें लिखा, 'आदिल हुसैन ओलंपिक 2024 में तुर्की के लिए सिल्वर जीतने के लिए बधाई. रिस्पेक्ट.' इस मजाक को आदिल तुरंत समझ गए और उन्होंने इसे शेयर करते हुए जवाब दिया, 'काश ये सच होता... शायद अभी प्रैक्टिस करने के लिए देर नहीं हुई है. मेरे पास एटीट्यूड तो है ही, स्किल सेट पर भी अब काम कर लेता हूं.' यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में एक्टर से मजे लिये हैं.

एक्टर बोले- फनी लगा

इस बारे में आदिल हुसैन ने अपने एक इंटरव्यू में भी बात की है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता वो ट्वीट गलतफहमी की वजह से किया गया था. ये उन्होंने सोच-समझकर किया था. ये मजे में की गई बात थी. तो मैंने जब वो देखा तो मैं शॉक नहीं था. बल्कि मुझे तो ये बहुत फनी लगा.'

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान आदिल से पूछा गया कि क्या उन्हें खुद में और यूसुफ डिकेक के लुक में कोई समानता दिखती है. इसपर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं. मुझे नहीं लगता कि हमारे बालों और चश्मे के फ्रेम के अलावा कुछ भी एक जैसा है. वो ट्वीट मस्ती में किया गया था, तो मैंने उसे उसी तरह से लिया. वो बहुत फनी था.'

कौन हैं यूसुफ डिकेक?

तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक फाइनल राउंड में सर्बिया के शूटर से हार गए थे. ऐसे में उन्होंने गोल्ड की जगह सिल्वर मेडल जीता. हालांकि अपनी जीत के बाद अपने कैजुअल लुक को लेकर वो रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बन गए. देश-विदेश में यूसुफ के चर्चे होने लगे थे. शूटर को ओलंपिक में अपनी टीम की व्हाइट टी-शर्ट और ट्रैक पैंट्स पहने देखा गया था. दूसरे शूटर्स के उल्ट यूसुफ ने कोई स्पेशल इक्विपमेंट जैसे आई कवर या एयर कवर्स नहीं पहने थे. उन्होंने बस अपना नजर का चश्मा लगाया हुआ था और 10 मीटर के पिस्टल इवेंट में सिल्वर अपने नाम कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »