रेखा पर फ‍िदा थे राज बब्बर? एक्टर के बेटे आर्य बब्बर बोले- उन्हें देखकर कौन अट्रैक्ट नहीं होगा

बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके बेटे ने अपने पिता के रेखा के साथ अफेयर पर चुप्पी तोड़ी हैं.

Advertisement
रेखा और राज बब्बर (Photo: FB/Timeless Indian Melodies) रेखा और राज बब्बर (Photo: FB/Timeless Indian Melodies)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

एक्टर आर्य बब्बर ने अपने पिता राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से रिश्ते और रेखा के साथ अफेयर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि भले ही इस किस्से से एक समय उनके परिवार को दुख पहुंचा था, लेकिन अब इससे जुड़े सभी लोग इसे काफी पीछे छोड़ चुके हैं.

आर्य ने अपने बचपन के उन दिनों को याद किया, जब उनके पिता की पर्सनल लाइफ की चर्चा हर तरफ हो रही थी. आर्य ने कहा, 'उस समय मैं सिर्फ तीन या चार साल का था, इसलिए मुझे ठीक से याद नहीं कि जब स्मिता मां मेरे पिता की जिंदगी में आईं, तब घर में क्या चल रहा था.' विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे इस बारे में कैसा लगता है, लेकिन अब कहने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है. आज भी, हर कोई उन इमोशंस को अपने साथ लिए हुए है.'

Advertisement

आर्य ने माना कि कोई भी बच्चा अपने माता-पिता के अफेयर के बारे में सुनकर सहज महसूस नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब उनके मन में इस बात को लेकर कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'किस बच्चे को यह सुनना अच्छा लगेगा कि उसके पिता का किसी के साथ अफेयर था? लेकिन ऐसा हुआ था, और अब सब ठीक है. पापा भी आगे बढ़ गए, उनका एक और अफेयर हुआ.' उन्होंने कहा, 'आपको जिंदगी की हर बात को लेकर इतना ज्यादा इमोशनल बोझ अपने साथ नहीं ढोना चाहिए.'

रेखा से अफेयर पर दिया रिएक्शन
जब राज बब्बर और रेखा के बीच कथित अफेयर के बारे में पूछा गया, तो आर्य ने काफी सोच-समझकर जवाब दिया. 'अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या वह रेखा की तरफ अट्रैक्ट थे, तो वह इतनी खूबसूरत हैं, कौन अट्रैक्ट नहीं होगा? क्या आप अट्रैक्ट महसूस नहीं करेंगे? मैं तो जरूर अट्रैक्ट होता. तो अगर वह अट्रैक्ट हुए, तो हुए. यह इंसानी फितरत है. इसमें गलत क्या है?'

Advertisement

लोगों को आगे बढ़ जाना चाहिए- आर्य
उन्होंने कहा कि राज बब्बर और उनके परिवार ने इतने सालों में जो कुछ भी हासिल किया, उसके बावजूद लोगों का ध्यान हमेशा उनकी जिंदगी के सिर्फ उसी एक पहलू पर टिका रहा. उन्होंने कहा, 'आज मैं 44 साल का हूं. यह तब हुआ था जब मैं चार या पांच साल का था. उसके बाद मेरे पिता ने जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया, और हमारे परिवार ने भी. लेकिन न जाने क्यों, हमारी जिंदगी से जुड़ी सबसे बड़ी बात यही रह गई कि मेरे पिता का किसी के साथ अफेयर था, उन्हें प्यार हुआ, और उन्होंने उस रिश्ते को सम्मान दिया. यही हमारी जिंदगी का सबसे अहम मुद्दा बन गया. ऐसा नहीं होना चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी अब उस बात से आगे बढ़ चुके हैं, और जब हम आगे बढ़ चुके हैं, तो बाकी लोगों को भी आगे बढ़ जाना चाहिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement