Abhishek Bachchan Dasvi: कैदियों से किया वादा नहीं भूले अभ‍िषेक बच्चन, जेल में दिखाई 'दसवीं'

लगभग 2000 कैदियों के लिए दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए अभ‍िषेक शहर वापस लौटे और ग्रैंड सेटअप में आगरा जेल के सीनियर अधिकारियों ने कास्ट और क्रू मेंबर्स का स्वागत किया. जिसमें अभिषेक के साथ-साथ सह-कलाकार यामी गौतम, निम्रत कौर और निर्देशक तुषार जलोटा शामिल थे.

Advertisement
अभ‍िषेक बच्चन, दसवीं टीम के साथ अभ‍िषेक बच्चन, दसवीं टीम के साथ

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 30 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST
  • आगरा जेल में दसवीं की पहली स्क्रीन‍िंग
  • जेल में शूट हुई थी अभ‍िषेक की फिल्म

अभिषेक बच्चन ये बात बखूबी जानते हैं कि अपनी कही बात को स्टाइल से कैसे पूरा करना है. उनकी आगामी रिलीज "दसवीं" को आगरा सेंट्रल जेल की लोकेशन पर फिल्माया गया था. सोशल कॉमेडी की शूटिंग के दौरान, अभिषेक ने कुछ कैदियों के साथ दोस्ती की थी. यहां तक कि उन्हें फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का वादा भी किया. कैदियों ने कभी नहीं सोचा था कि अभ‍िषेक द्वारा किया ये वादा सच में पूरा होगा. 

Advertisement

खैर, वह समय आ गया है जब अभिषेक ने अपने वादे को पूरा किया. लगभग 2000 कैदियों के लिए दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए अभिनेता शहर वापस लौटे और ग्रैंड सेटअप में आगरा जेल के सीनियर अधिकारियों ने कास्ट और क्रू मेंबर्स का स्वागत किया. जिसमें अभिषेक के साथ-साथ सह-कलाकार यामी गौतम, निम्रत कौर और निर्देशक तुषार जलोटा शामिल थे. 

RRR तो सिर्फ ट्रेलर है, साउथ की इन अपकमिंग फिल्मों के सामने पानी मांगेगा बॉलीवुड!

कैद‍ियों के लिए लाइब्रेरी में दान की किताबें 

जेल में घूमते हुए, अभिषेक ने कई यादगार पलों को याद किया, मीडिया के कुछ मेंबर्स को एक्साइटेड होते हुए उन्होंने वो जगहें भी दिखाईं जहां "मचा मचा" सॉन्ग और अन्य महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की थी. सिर्फ इतना ही नहीं! जूनियर बच्चन वास्तव में एक जिंदादिल इंसान हैं, क्योंकि उन्होंने लाइब्रेरी में कैदियों के पढ़ने के लिए कई तरह की किताबें भी दान की हैं. 

Advertisement

The Kashmir Files Box Office Collection Day 19: 'द कश्मीर फाइल्स' को RRR ने दिया झटका, बॉक्स ऑफ‍िस पर कमाई हुई कम 

अभ‍िषेक के व्यवहार से कैदी हुए प्रभाव‍ित 

क्रू के करीबी सूत्र बताते हैं कि एक्टर के विचारशील व्यवहार से कैदी दंग रह गए. उन्हें फिल्म से भी प्यार हो गया, खासकर अभिषेक के कैरेक्टर गंगा राम चौधरी से. पूरी स्क्रीनिंग, दसवीं टीम के लिए बेहद गर्मजोशी से भरी हुई थी. वे कहते हैं, "यदि आप अच्छा करते हैं, तो आपके लिए अच्छा होगा", और अगर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा को देखा जाए, तो अभिषेक और उनकी टीम दसवीं के साथ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है. 

फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने और मैडॉक फिल्म्स ने प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है. फिल्म को दिनेश विजन और बेक माय केक फिल्मस द्वारा निर्मित किया गया है. इसे जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल 2022 को रिलीज किया जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement