Advertisement

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding LIVE: सलमान की एक्स ने आम‍िर खान को दी तीसरी शादी पर बधाई

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क | नई दिल्ली | 05 जुलाई 2026, 11:40 AM IST

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding LIVE Updates: आखिरकार वो वक्त आ गया है जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी करके पति-पत्नी बनने जा रहे हैं. आज दोनों का प्यार मुकम्मल हो जाएगा. आज से दोनों पति-पत्नी के तौर पर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का जश्न (Photo: Social Media)

इंतजार खत्म हुआ! बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी करके उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बनाने जा रहे हैं. आमिर और गौरी रजिस्टर मैरिज करके हमेशा के लिए पति-पत्नी बनने को तैयार हैं. दोनों की शादी का जश्न एक्टर के घर में ही होगा. 

दुल्हन गौरी के ग्रैंड वेलकम के लिए आमिर का घर भी सज चुका है. तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. अब हर कोई आमिर और गौरी को पति-पत्नी के रूप में देखने को बेकरार है. 
 

11:40 AM (26 मिनट पहले)

Aamir Khan Mumbai Wedding: आमिर की खुशियों में शामिल हुआ अंबानी परिवार

Posted by :- Neha Farheen

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ है. आमिर के घर के बाहर अंबानी परिवार की गाड़ियां नजर आईं. अंबानी परिवार की मौजूदगी से बेशक दूल्हा-दुल्हन के जश्न में चार चांद लग गए हैं. 

 

 

11:33 AM (32 मिनट पहले)

Aamir Khan Wedding Ceremony: आमिर खान-गौरी की नहीं होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

Posted by :- Neha Farheen

आमिर और गौरी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करेंगे. इसके बाद वो घर पर ही एक प्राइवेट गेट-टुगेदर के जरिए शादी का जश्न मनाएंगे. जानकारी के मुताबिक, कपल ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट नहीं करेगा, बल्कि वो सादगी से परिवार संग इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे. 

11:06 AM (59 मिनट पहले)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: आमिर-गौरी को सोमी अली ने दी बधाई

Posted by :- Neha Farheen

एक्ट्रेस सोमी अली ने आमिर खान और गौरी स्प्रैट को उनकी शादी को लेकर गुड विशेज दी हैं. सोमी ने आमिर और गौरी के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. सोमी ने आमिर-गौरी के उम्र की परवाह किए बिना प्यार को अपनाने के फैसले की सराहना की है. 

 

यहां देखें सोमी की पोस्ट


 

10:43 AM (एक घंटा पहले)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: शादी के लिए सजा घर

Posted by :- Neha Farheen

आमिर खान अपने घर में दुल्हनिया गौरी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं. शादी से पहले आमिर खान का घर 'दुल्हन' की तरह सज चुका है. बीते दिन से ही घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं. 

 

यहां देखें वीडियो-

 

Advertisement
10:21 AM (एक घंटा पहले)

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान का दो बार हो चुका तलाक

Posted by :- Neha Farheen

आमिर खान की गौरी संग यह तीसरी शादी है. आमिर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. शादी के बाद कपल ने दो बच्चों का वेलकम किया. बेटा जुनैद खान और बेटी आयरा खान. मगर अफसोस उनकी ये शादी लंबी चल नहीं पाई. 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था. आमिर ने फिर किरण राव संग दूसरी शादी की. इस शादी से उनका एक बेटा है. मगर ये रिश्ता भी वक्त के साथ फीका पड़ गया और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 

9:53 AM (2 घंटे पहले)

आमिर की शादी में शामिल होंगी एक्स पत्नियां?

Posted by :- Neha Farheen

आमिर खान की शादी में उनकी दोनों एक्स पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हो सकती हैं. आमिर की दुल्हनिया गौरी एक्टर की एक्स पत्नियों संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. गौरी कई दफा रीना दत्ता और किरण राव संग नजर आ चुकी हैं.

9:39 AM (2 घंटे पहले)

शादी का मेन्यू है खास

Posted by :- Neha Farheen

आमिर और गौरी की शादी की रस्में दिन में ही शुरू हो जाएंगी. रजिस्टर मैरिज के बाद कपल परिवार और मेहमानों संग लंच करेगा. खाने का मेन्यू भी दूल्हा-दुल्हन आमिर और गौरी ने ही तैयार किया है. दोनों ने अपनी फेवरेट डिशेज को शामिल किया है. 

9:38 AM (2 घंटे पहले)

आमिर-गौरी की शादी में शामिल होंगे 150 मेहमान

Posted by :- Neha Farheen

जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी के जश्न में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे. करीबी सूत्रों ने बताया- शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल होंगे. इसमें दोनों के परिवारवाले, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ खास लोग मौजूद रहेंगे. आमिर और गौरी ने खुद मेहमानों की लिस्ट तैयार की है. 

9:28 AM (2 घंटे पहले)

आमिर की शादी में शामिल होंगे तीनों बच्चे

Posted by :- Neha Farheen

आमिर खान और गौरी की शादी के जश्न में दोनों के परिवारवाले, करीबी रिश्तेदार, दोस्त शामिल होंगे. आमिर के तीनों बच्चे भी जश्न का हिस्सा बनेंगे. 
 

Advertisement
9:27 AM (2 घंटे पहले)

कैसे शुरू हुई आमिर-गौरी की लव स्टोरी?

Posted by :- Neha Farheen

आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उस समय आमिर ने बताया था कि गौरी और वो पिछले 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं. लेकिन फिर दोनों अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए थे. करीब डेढ़-दो साल पहले वो फिर से एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए और उनकी बातें शुरू हो गईं. फिर धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. गौरी, आमिर की जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आईं और फिर दोनों ने शादी करके एक होने का फैसला लिया. 

9:25 AM (2 घंटे पहले)

1 बेटे की मां हैं गौरी स्प्रैट

Posted by :- Neha Farheen

गौरी स्प्रैट का पहले पति से तलाक हो चुका है. मगर उनके एक्स हसबैंड को लेकर कोई जानकारी नहीं है. पहली शादी से गौरी का एक 6 साल का बेटा है, जो उन्हीं के साथ रहता है. 

9:24 AM (2 घंटे पहले)

कौन हैं आमिर खान की दुल्हनिया गौरी स्प्रैट?

Posted by :- Neha Farheen

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन हैं और उनके पिता आइरिश हैं. गौरी के दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे. गौरी काफी पढ़ी-लिखी हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए (FDA) की डिग्री ली है.