बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की लव लाइफ चर्चा में है. अटकलें हैं वो पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही हैं. बीते दिनों उन्हें कई बार साथ देखा गया. उन्होंने दुनिया से इस रिश्ते और अपनी नजदीकियों को छिपानी की काफी कोशिश की, लेकिन उनका रिलेशन सामने आ गया.
Photo: Instagram @dishapatani
अब एक इंटरव्यू में तलविंदर ने दिशा संग लिंकअप रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में तलविंदर ने बताया कि वो और दिशा हाल ही में मिले हैं. उनकी कैजुअल फ्रेंडशिप तुरंत ही लोगों के इंटरेस्ट का कारण बन गई.
Photo: Instagram @talwiinder
डेटिंग की अफवाहों पर उन्होंने कहा, हम अभी खुद को जान रहे हैं. खुद को समझ रहे हैं. मैं इसे ऐसे ही छोड़ना चाहूंगा. अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा.
Photo: Instagram @talwiinder
जब सिंगर से दिशा पाटनी के लिए उनकी फीलिंग्स पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैं हर रोज प्यार में पड़ता हूं. अभी भी मैं प्यार में ही हूं. तलविंदर ने अपने बयान में दिशा संग अफेयर को सीधे तौर पर कंफर्म नहीं किया.
Photo: Instagram @dishapatani
लेकिन उनकी बातों से लगता है वो दिशा को पसंद करते हैं. दोनों का रिश्ता शुरुआती स्टेज में है. इसलिए अभी वो कंफर्म नहीं कर रहे हैं. उम्र में दिशा सिंगर से 5 साल बड़ी हैं.
Photo: Instagram @talwiinder
मालूम हो, तलविंदर और दिशा को पहली बार उदयपुर में एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में स्पॉट किया गया था. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं.
Photo: Instagram @dishapatani
इसके बाद रूमर्ड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया. जहां तलविंदर ने पैप्स से चेहरा छिपाने की कोशिश की. फिर उन्हें स्टेबिन-नुपूर के वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया. दोनों पैप्स को अवॉइड करते नजर आए थे.
Photo: Instagram @dishapatani
दिशा और तलविंदर प्राइवेसी पसंद करते हैं. तलविंदर अक्सर परफॉर्मेंस के दौरान चेहरा छिपाते हैं. उनका चेहरा पहली बार नुपूर की शादी में रिवील हुआ. वो चेहरे पर पेंट लगाकर रखते हैं. पर्सनल लाइफ पर कम बोलते हैं.
Photo: Instagram @talwiinder