Advertisement

बॉलीवुड

34 के हुए केएल राहुल, ससुर सुनील शेट्टी ने बरसाया प्यार, अथिया ने शेयर कीं अनदेखी Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • 1/9

क्रिकेट केएल राहुल आज यानी 18 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें परिवार के साथ-साथ फैंस से भी ढेरों बधाई मिल रही हैं. राहुल पर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी और ससुर सुनील शेट्टी ने प्यार लुटाया.

  • 2/9

अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल पर प्यार बरसाते हुए उनके साथ ढेरों अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों चिल करते, एक दूसरे को गले लगाते, मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

  • 3/9

फोटोज में अथिया और राहुल के हाथ में बने मैचिंग टैटू को भी देखा जा सकता है. एक और फोटो में क्रिकेटर अपनी बेटी इवारा के नन्हे पैरों को पकड़ रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बहुत क्यूट मैसेज भी लिखा है.

Advertisement
  • 4/9

अथिया शेट्टी ने पति के लिए मैसेज लिखा, 'मेरे पर्सन को हैप्पी बर्थडे. लव यू सो मच.' एक्ट्रेस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. उनके कमेंट सेक्शन में करण जौहर समेत कई सेलेब्स और फैंस ने कपल को प्यार भेजा है.

  • 5/9

सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल के सबसे बड़े फैंस में से एक हैं. इस बात को वो खुद मानते हैं और जताने में कोई कमी भी नहीं छोड़ते. अब राहुल के जन्मदिन पर फिर बताया है कि उन्हें दामाद पर कितना गर्व है.

  • 6/9

एक्टर ने केएल राहुल संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अटेंशन का पीछा कर रही दुनिया में, तुम जमीन से जुड़े रहते हो. ये किसी और चीज से ज्यादा बोलता है. हैप्पी बर्थडे मेरे सन (Sun).'

Advertisement
  • 7/9

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी. दोनों के परिवार इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश थे. ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में इंटीमेट सेरेमनी में हुई थी. बाद में कपल की ढेरों फोटोज और वीडियो वायरल हुईं.

  • 8/9

मार्च 2025 में अथिया और राहुल ने अपने पहले बच्चे- बेटी इवारा का दुनिया में स्वागत किया था. इस साल इवारा एक साल की हो गई हैं. दोनों ने मिलकर बच्ची का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया था.

  • 9/9

इन दिनों केएल राहुल, आईपीएल 2026 में बिजी हैं. वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रहे हैं. 

Photos: Instagram/@athiyashetty/@klrahul/@suniel.shetty

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement