कहते हैं कि प्यार और शादी करने की कोई उम्र नहीं होती है. 'लगान' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर सुहासिनी मुले ने ये बात साबित कर दी. एक्ट्रेस को 60 की उम्र में सच्चा प्यार मिला और उन्होंने शादी कर ली.
उनकी प्रेम कहानी और शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. सुहासिनी मुले ने 2011 में डॉ. अतुल गुर्टू से शादी रचाई थी. सुहासिनी और अतुल की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और 75 दिनों में उम्र भर साथ रहने वादा किया.
शादी के बाद हर महिला से मदरहुड की उम्मीद की जाती है. शादी के बाद सुहासिनी से भी बच्चों के बारे में सवाल हुआ. आइए जानते हैं कि उन्होंने मदरहुड को लेकर क्या कहा.
सुहाना सफर से बातचीत में उन्होंने मदरहुड को लेकर कहा कि वो अपना ध्यान करियर से हटाकर बच्चों की परवरिश पर देने को तैयार नहीं थीं.
सुहासिनी ने बताया कि उन्होंने बच्चा ना करने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि तलाक लेकर पति से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन बच्चे से नहीं.
आगे उन्होंने कहा, फिर आपका पूरा फोकस करियर से हटकर अपने बच्चों पर चला जाता है. मैं इसमें कुछ गलत नहीं मानती. पर मैं ये कभी नहीं कर सकती.
एक्ट्रेस कहती हैं कि वो मुंबई अपना करियर बनाने आई थीं. उन्होंने ये ठान लिया था कि वो शादी या बच्चे तभी करेंगी, जब उन्हें बराबर चलने वाला साथी मिलेगा. ना उनसे आगे ना उनसे पीछे.
सुहासिनी अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने मां ना बनने का फैसला किया है. उनके अलावा भी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मदरहुड को NO कहा.
All Photos: Instagram @mulay.14