Advertisement

बॉलीवुड

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर, साड़ी में ढाया कहर, बेबी बंप थामकर दिए पोज

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं. इस एक्साइटिंग पीरियड में भी सोनम कपूर अपने फैशन का जलवा बिखेरने में पीछे नहीं हैं. एक के बाद एक उनके स्टाइलिश लुक्स देखने को मिल रहे हैं.

  • 2/8

हाल ही में सोनम कपूर की गोदभराई हुई थी, जिसमें उन्हें बेहद खूबसूरत अवतार में देखा गया. अब एक्ट्रेस ने खुद के ही बेस्ट लुक को पीछे छोड़ एक नया बेस्ट लुक फैंस को सर्व किया है. सोनम की नई तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल है.

  • 3/8

नई फोटोज में सोनम कपूर ने पिंक रंग की कलमकारी साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ उन्होंने पिस्ता और पिंक रंग की बलूचरी यानी रेशम की साड़ी भी पहनी है. इतिहास से जुड़े इस परिधान को पहनकर सोनम किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसी लग रही हैं.

Advertisement
  • 4/8

अपने आउटफिट के साथ उन्होंने लॉन्ग मल्टी चेन एमराल्ड नेकलेस, कुंदन का हार, जिसपर भगवान कृष्ण बने हैं और मोर शेप वाले झुमके पहने हैं. सोनम के हाथ में सोने और कुंदन के जड़े हुए कड़े हैं.

  • 5/8

एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप को थामें हुए पोज दिए हैं. उनके एक्सप्रेशन, पूरा आउटफिट, मेकअप और बालों में लगा गजरा सबकुछ इतना मनमोहक है कि आपको उनसे प्यार होना लाजिमी है. एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो उन्हें और भी सुंदर के साथ-साथ प्यारा भी बना रहा है.

  • 6/8

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत करने वाले हैं. दोनों ने साल 8 मई 2018 को शादी की थी. अगस्त 2022 में उनके पहले बच्चे, बेटे वायु का जन्म हुआ था.

Advertisement
  • 7/8

सोनम कपूर की गोदभराई कुछ दिन पहले ही हुई थी, जिसमें उन्हें और उनके होने वाले बच्चों को कपूर परिवार और एक्ट्रेस के दोस्तों ने आशीर्वाद दिया. इस गोदभराई की रस्म में सोनम को खूब प्यार मिला, जिसके बारे में उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर बताया था.

  • 8/8

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सोनम कपूर को पिछली बार फिल्म 'द ब्लाइंड' में देखा गया था. इसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का रोल निभाया था, जिसका पाला एक सीरियल किलर से पड़ता है.

Photos: Instagram/@sonamkapoor

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement