Advertisement

बॉलीवुड

नन्हे राजकुमार रुद्रलोक के साथ सोनम कपूर ने मनाया अपना 41वां जन्मदिन, दिखाई पहली झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST
  • 1/11

बॉलीवुड की फैशन क्वीन मानी जाने वालीं सोनम कपूर अब 41 साल की हो चुकी हैं. बीते दिन 14 जून को उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया. 

  • 2/11

सोनम ने अपना 41वां जन्मदिन पूरे कपूर खानदान के साथ सेलिब्रेट किया. अनिल कपूर ने एक फैमिली गेटटुगेदर प्लान किया, जहां एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे केक कट किया.

  • 3/11

सोनम के इस खास दिन पर पूरी फैमिली साथ थी. एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश नजर आईं. उन्होंने फैंस को भी अपने स्पेशल बर्थडे की झलक दिखाई. 

Advertisement
  • 4/11

इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने अपने बर्थडे की कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो अपने पति आनंद आहूजा और दोनों बेटे वायु और रुद्रलोख के साथ नजर आईं.

  • 5/11

इन फोटोज में फैमिली बॉन्ड नजर आया. सोनम अपने बड़े बेटे वायु पर प्यार लुटाती नजर आईं. वहीं साइड में बैठे आनंद आहूजा उन्हें कंपनी दी.

  • 6/11

अर्जुन कपूर ने भी बहन सोनम पर इस खास दिन प्यार लुटाया. उन्होंने एक्ट्रेस को किस करके जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें दोनों भाई-बहन का बॉन्ड नजर आया.

Advertisement
  • 7/11

एक फोटो में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ बैठकर बातचीत करते भी दिखे. दोनों एक्टर्स इस दिन सेलिब्रेशन और रिलैक्स वाले मूड में दिखे.

  • 8/11

अपने जन्मदिन पर सोनम बेहद खुश और खिलखिलाती हुई नजर आईं. उन्होंने फैंस को भी प्यारा सा तोहफा दिया, जिसे देखकर उनका दिल भी खुशी से झूम उठा.

  • 9/11

एक्ट्रेस ने अपने 3 महीने के बेटे रुद्रलोख कपूर आहूजा की पहली झलक दिखाई. बेटे को अपनी गोद में लेकर वो काफी खुश दिखीं. उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी. 

Advertisement
  • 10/11

सोनम को जन्मदिन पर सेलेब्स से भी खूब प्यार मिला. कटरीना कैफ, महीप कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें उनके खास दिन पर प्यार भेजा और जन्मदिन की बधाई भी दी.

  • 11/11

All Photos: Instagram @sonamkapoor

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement