एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क को 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल जाना पड़ा था. वो साढ़े 4 महीने सलाखों के पीछे रही थीं. जेल में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया.
संदीपा अब बेल पर बाहर हैं. एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने जेल में कटे अपन बुरे दिनों को याद किया. TheSheroesTV संग बातचीत में संदीपा का दर्द छलका है.
एक्ट्रेस ने कहा- मैं तिहाड़ जेल में हर दिन मौत की दुआ मांगती थी. हर एक-एक सेकंड गिन रही थी. शुक्र है कि वो टाइम निकल गया. जेल में हर दिन स्ट्रगल था.
संदीपा ने कास्टिंग काउच का सच बताया. वो कहती हैं- इंडस्ट्री में रेप नहीं होता. कास्टिंग काउच जरूर होता है. सब आपको बोलते हैं. हर इंडस्ट्री का बोलने का तरीका अलग होता है.
''बॉलीवुड में डिनर, कॉफी का बोलकर अप्रोच करते हैं. जो कि नॉर्मल चीज लगती है. पंजाब की इंडस्ट्री में अलग तरीका होता है. वहां मैंने भी कास्टिंग काउच झेला है.''
''डायरेक्टर मेरे रूम के अंदर ही आ गए थे. उनके साथ मैंने 7 दिन की शूटिंग भी कर ली थी. उस पंजाबी फिल्म के बाद मैं 2 और फिल्में कर रही थीं.''
''दोनों फिल्में मैंने शूटिंग करके छोड़ी हैं. एक में डायरेक्टर मेरे रूम में अंदर आ जाता है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ कॉम्प्रोमाइज करो, तब मैं शूटिंग करूंगा. मैंने मना किया तो फिल्म से मुझे निकाल दिया.''
''ऐसी एक दूसरी पंजाबी मूवी थी, जहां हीरो ने बदतमीजी की थी. हीरो की डिमांड थी कि मैं उसके होटल में साथ वाले रूम में स्टे करूं. तभी वो शूट करेगा.''
''ऐसी चीजें होती रहती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि इसी इंडस्ट्री में ऐसा होता है. हर इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं. हर फील्ड का यही हाल है. ''
''कास्टिंग काउच होता है, आपको करना है या नहीं, ये आपका फैसला है. मैं इस चीज के खिलाफ हूं. मुझे लगता है आप सिर्फ काम को देखो. क्यों हमसे काम के बदले डिमांड करोगे.''
All Photos: Instagram @sandeepavirk