फिल्ममेकर और फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट करके अचानक सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है. काफी कम पब्लिक प्रोफाइल रखने के लिए मशहूर शिरीष पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन बहुत ज्यादा एक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में काफी बातें हो रही हैं. (Photo: Instagram/shirishkunder)
लेकिन बात सिर्फ उनकी एक्टिविटी की नहीं है, बल्कि उनके उस लुक की है जिसमें वो अपनी उम्र को मात देते नजर आ रहे हैं. उनकी इस मस्कुलर बॉडी, शर्टलेस तस्वीरों और कॉन्फिडेंस ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है.(Photo: Instagram/shirishkunder)
वायरल हो रही तस्वीरों में शिरीष कुंदर का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है. एक तस्वीर में वह अपनी मस्कुलर बॉडी दिखाते हुए शर्टलेस पोज दे रहे हैं. (Photo: Instagram/shirishkunder)
तो वहीं कुछ अन्य पोस्ट्स में वह बेहद शार्प सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस नए लुक से एक पॉलिश्ड और हाई-फैशन वाइब आ रही है, जो उनके पुराने लुक से बिल्कुल अलग है. (Photo: Instagram/shirishkunder)
एक फोटो में वह एक एयरक्राफ्ट के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वह किसी नए प्रोजेक्ट की तलाश में कहीं बाहर जा रहे हैं या यह उनके किसी नए सफर की शुरुआत है. (Photo: Instagram/shirishkunder)
शिरीष के इस बड़े बदलाव ने कई लोगों के मन में शक भी पैदा कर दिया है. सोशल मीडिया पर रिएक्शंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें हैंडसम बताया है, तो वहीं कुछ नेटिजन्स ने इसे AI बताया. (Photo: Instagram/shirishkunder)
कुछ यूजर्स का दावा है कि ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई हुई लग रही हैं, क्योंकि शिरीष इनमें अपनी असली उम्र से काफी छोटे दिख रहे हैं. कुछ लोग ने इसे 'रिवर्स एजिंग' या एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट का नतीजा बताया है. (Photo: Instagram/shirishkunder)
हालांकि शिरीष की तरफ से अब तक इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. इन सब के बीच शिरीष की फोटो पर उनकी पत्नी और मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं. (Photo: Instagram/shirishkunder)
शिरीष की फ्लाइट वाली फोटो पर चुटकी लेते हुए फराह ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'कहीं जा रहे हो?' फराह का यह मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. (Photo: Instagram/shirishkunder)