Advertisement

बॉलीवुड

66 साल के 'खलनायक' ने किसके आगे झुकाया सिर? छुए पैर, इमोशनल हुए फैन्स

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • 1/7

शुक्रवार की शाम बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त यानी संजू बाबा ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया. संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर खलनायक बनने वाले हैं.
 

  • 2/7

24 अप्रैल को उन्होंने 'खलनायक रिटर्न्स' फिल्म का ऐलान किया और फर्स्ट लुक देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है. 
 

  • 3/7

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' 1993 में रिलीज हुई थी. 90 के दशक में इस फिल्म में थिएटर्स में धमाल मचा दिया था. 
 

Advertisement
  • 4/7

33 साल बाद फिर संजय दत्त सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. 'खलनायक रिटर्न्स' के टीजर की झलक बताती है कि सालों बाद फिल्म फिर से इतिहास दोहराने जा रही है. 

  • 5/7

टीजर लॉन्च पर संजू बाबा बेहद इमोशनल दिखे. उन्होंने हर मुश्किल में साथ देने के लिए पत्नी मान्यता दत्त का शुक्रिया अदा किया. 
 

  • 6/7

इवेंट एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुभाष घई स्टेज पर आते है. सुभाष घई को देखकर संजय दत्त फौरन झुककर उनके पैर छूते हैं. 

 

Advertisement
  • 7/7

66 साल के संजय दत्त जिस तरह आज भी अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं, वो देखकर उनके फैन्स इमोशनल हो रहे हैं. फैन्स का मानना है कि संजय दत्त के संस्कारों के आगे उम्र और दौलत सब कम हैं. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement