Advertisement

बॉलीवुड

IIT रुड़की से पढ़ा था बॉलीवुड का 'खूंखार शैतान', बीमारी ने बिगाड़ा चेहरा, किस हाल में जी रहा जिंदगी!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST
  • 1/8

एक वक्त था जब अनिरुद्ध अग्रवाल को बॉलीवुड की हॉरर मूवीज में शैतान की भूमिका में देखा जाता है. पर अब वो इंडस्ट्री से दूर मुंबई में परिवार के साथ जिंदगी बिता रहे हैं. 

  • 2/8

अनिरुद्ध ने अपने करियर और बीमारी का खुलासा किया है. देहरादून में जन्में अनिरुद्ध अग्रवाल पढ़ाई में काफी अच्छे थे. पिता का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.

  • 3/8

पर दिल से वो एक्टर बनाना चाहते थे. इसलिए मुंबई आ गए. एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि मेरा चेहरा टाइट हो गया था, जिस वजह से वो बिगड़ गया. 
 

Advertisement
  • 4/8

वो बताते हैं कि मैं बहुत भयानक लगने लगा था. कई बार में कुछ ऐसी जगहों पर जाता था, जहां लोग मुझे देखकर डर जाते थे. मुझे इस बारे में नहीं पता था. 

  • 5/8

अनिरुद्ध बताते हैं कि एक दिन मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया कि तुम बहुत खतरनाक दिखने लगे हो. तुम्हारा चेहरा बहुत अलग लगता है. क्या तुम फिल्मों में काम करना चाहोगे. मैंने कहा क्यों नहीं. मैं फिल्मों के लिए ही यहां आया हूं. मुझे काम करने का मौका नहीं मिल रहा है. 
 

  • 6/8

एक्टर कहते हैं कि मेरे दोस्त ने मुझे रामसे ब्रदर्स से मिलने की सलाह दी. उसने मुझसे कहा कि तुम उनसे मिलो जाकर. तुम्हें फिल्म करने का मौका मिलेगा. मैं गया और मैंने तुलसी रामसे से मुलाकात की. 
 

Advertisement
  • 7/8

अनिरुद्ध ने कहा कि वो मुझे देखकर बहुत खुश हो गए, क्योंकि वो पुराना मंदिर फिल्म बना रहे थे. इसके बाद मुझे फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया. 
 

  • 8/8

एक्टिंग के लिए अनिरुद्ध ने अपनी नौकरी छोड़ दी. 'पुराना मंदिर' के बाद  उन्होंने 'सामरी 3डी', 'बंद दरवाजा', 'द जी हॉरर शो' और 'मल्लिका' जैसी मूवीज में भी काम किया. कुछ साल पहले उन्होंने अपना बिजनेस भी शुरू किया है. 

All Photos: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement