Advertisement

बॉलीवुड

भरी महफिल में रो पड़े रितेश देशमुख, पत्नी जेनेलिया के भी नहीं रुके आंसू, ऐसा क्या हुआ?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • 1/10

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. दोनों के स्ट्रॉन्ग बॉन्ड और खूबसूरत रिश्ते की मिसाल दी जाती है. हमेशा दोनों ही हंसते-खिलाते ही नजर आते हैं. 
 

  • 2/10

मगर बीते दिन 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जेनेलिया और रितेश दोनों ही रोते हुए दिखाई दिए. उन्हें इमोशनल देखकर फैंस की आंखें भी भर आईं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जिसने दोनों स्टार्स की आंखों को नम कर दिया. 
 

 

  • 3/10

दरअसल, 'राजा शिवाजी' फिल्म रितेश और जेनेलिया दोनों के लिए ही काफी खास है, क्योंकि रितेश ने खुद ही इस फिल्म का निर्देशन किया है और जेनेलिया फिल्म की प्रोड्यूसर हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों बाकी कास्ट के साथ दिखाई दिए. 

Advertisement
  • 4/10

इवेंट में रितेश अपने स्वर्गीय पिता को यादकर भावुक हो गए. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म डायरेक्शन में काफी तकलीफें आईं. रितेश ने संजय दत्त संग अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया, जब वो फिल्म के सिलसिले में एक्टर से मिले थे. 

 

  • 5/10

रितेश ने बताया कि संजय दत्त और उनके पिता का एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था. रितेश ने ये भी कहा कि ये फिल्म उनके और संजय दत्त के लिए बेहद खास है. 

  • 6/10

पिता को यादकर रितेश काफी इमोशनल हो गए. वो खुद को संभालते दिखे. पति को इमोशनल होता देख जेनेलिया के भी आंसू निकल पड़े. रितेश ने कहा कि जेनेलिया उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं. 

Advertisement
  • 7/10

फिल्म के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा- पिछले 10 सालों से मैं 'राजा शिवाजी' बनाने की कोशिश कर रहा हूं. जब आखिरकार हमने 2023 में इसकी शुरुआत की, तो ऐसा महसूस हुआ जैसे खुद महाराज कह रहे हों कि अब तुम्हारा समय आ गया है. 

  • 8/10

अकेले सपने देखने से कुछ नहीं होता, उन्हें सच करने के लिए लोगों के साथ और सपोर्ट की जरूरत होती है. जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे हमारे साथ खड़े रहे और उन्होंने वो साहस दिखाया, जिसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं.  

  • 9/10

'राजा शिवाजी' फिल्म की बात करें तो इसमें रितेश देशमुख शिवाजी महाराज के किरदार में दिखेंगे. जेनेलिया भी फिल्म का हिस्सा है. संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन भी फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं. फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी. 

Advertisement
  • 10/10

(All Photos: Yogen Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement