Advertisement

बॉलीवुड

OTT Release This Week: 'बॉर्डर 2' से 'पीकी ब्लाइंडर्स' मूवी तक, इस हफ्ते OTT पर देखिए ये फिल्में और सीरीज

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST
  • 1/8

थिएटर्स में 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है. लेकिन अगर आप सिनेमाहॉल जाने वाले इंसान नहीं हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपका ख्याल रखने के लिए यहां हैं, और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स भी इस हफ्ते स्ट्रीम हुए हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' भी इस हफ्ते ओटीटी पर आ गई है. 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस पिक्चर में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त वीरता, बलिदान और देशभक्ति को दिखाया गया है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

  • 2/8

दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा स्टारर 6 एपिसोड वाली सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया', मैरिटल रेप और घरेलू हिंसा जैसे सेंसीटिव मुद्दों पर रोशनी डालती है. इसमें आपको एक आदर्श परिवार में दबी सच्चाई देखने को मिलेगी. ये सीरीज आपको सोचने पर मजबूर करती है. आप इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

  • 3/8

मलयालम क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'कासरगोड एम्बेसी', जी5 पर स्ट्रीम हो गई है. इसमें कासरगोड के दो कजिन भाई गरीबी से निकलने के सपने देखते हैं और अपने चालाक अंकल के फर्जीवाड़े वाले स्टेशनरी बिजनेस में फंस जाते हैं. पासपोर्ट फॉर्जरी से लेकर खतरनाक रैकेट तक घूमती इस कहानी में सस्पेंस भरा हुआ है.

Advertisement
  • 4/8

नेटफ्लिक्स पर आपने कई के-ड्रामा देखे होंगे. लेकिन इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म एक अलग तरह का 'कोरियन' प्रोजेक्ट लेकर आया है. ये है प्रियंका मोहन स्टारर तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया'. यह दिल छू लेने वाली क्रॉस-कल्चरल ड्रामा फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे से गांव की लड़की शेंबा (Shenba) की कहानी है, जो बचपन से ही कोरियन कल्चर, के-ड्रामा, के-पॉप और सियोल की दीवानी है. शेंबा को अपने सपनों की जिंदगी जीने का मौका भी मिलता है.

  • 5/8

पॉपुलर सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स से प्रेरित फीचर फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसमें किलियन मर्फी एक बार फिर टॉमी शेल्बी के किरदार में नजर आए. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेट यह कहानी टॉमी के सबसे दूरी बनाने के बाद वापसी, नाजी साजिश और परिवार की सुरक्षा पर फोकस करती है. ये गैंगस्टर ड्रामा पीकी ब्लाइंडर्स फैंस के लिए ग्रैंड फिनाले है.

  • 6/8

1971 के कलकत्ता में सेट ऐतिहासिक थ्रिलर सीरीज 'जैज़ सिटी', एक जैज़ क्लब को बैकग्राउंड बनाकर क्रांति, संगीत, भाषा और राष्ट्र निर्माण की कहानी बुनती है. जासूस, क्रांतिकारी और संगीतकारों की दुनिया में राजनीतिक अशांति और पहचान का संघर्ष इसमें दिखाया गया है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Advertisement
  • 7/8

अमेजन प्राइम वीडियो पर आई पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फैंटसी-कॉमेडी फिल्म 'राहू केतु' आपको हंसाने वाली है. ये एक राइटर की रहस्यमयी नोटबुक से निकले दो बदकिस्मत और भद्दे कैरेक्टर्स की कहानी है, जो भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए जिंदा हो जाटे हैं. ये पिक्चर आपके हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए परफेक्ट है.

  • 8/8

सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' ओटीटी पर लंबे इंतजार के बाद आ गई है. ये पद्मनाभस्वामी मंदिर के रहस्यों, पौराणिक कथाओं और अलौकिक शक्तियों की जांच करता है. प्राचीन भारतीय लोककथाओं को आधुनिक तर्कवाद के साथ जोड़कर ये फिल्म विश्वास, विज्ञान और लालच के बीच संघर्ष दिखाती है. आप इसे जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement