नीना गुप्ता बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि करियर के पीक पर एक्ट्रेस का वेस्ड इंडीज के शादीशुदा क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग अफेयर था. वो बिना शादी ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. उन्होंने समाज की परवाह किए बगैर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की थी. जब डिलीवरी का समय नजदीक आया तो नीना फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही थीं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में बताया है कि डिलीवरी से पहले उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 2 हजार रुपये थे. जबकि उस वक्त उनकी सी-सेक्शन डिलीवरी होनी थी, जिसमें 10 हजार रुपये का खर्चा था. लेकिन वो सी-सेक्शन डिलीवरी अफॉर्ड नहीं कर पा रही थीं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
लेकिन डिलीवरी से पहले उन्हें 10 हजार रुपये का टैक्स रिफंड मिला था, जो उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था. इसके बाद उनके अकाउंट में 12 हजार रुपये हो गए थे. इसके बाद वो अपनी डिलीवरी करा पाई थीं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना ने अपनी बेटी मसाबा की अकेले ही परवरिश की. मसाबा आज इंडस्ट्री की एक सफल फैशन डिजाइनर हैं. वो लाइफ में काफी अच्छा कर रही हैं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
मुंबई मिरर संग एक पुराने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने कहा था कि बिना शादी के बच्चा पैदा करने का उन्हें पछतावा है. उनका मानना है कि बच्चे को मां और पिता दोनों की बराबर जरूरत होती है.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना ने बेटी संग अपने रिश्ते पर कहा था- मैं मसाबा के साथ हमेशा ईमानदार रही हूं. इसलिए इससे हमारे रिश्ते पर फर्क नहीं पड़ा. लेकिन मुझे पता है कि उसने बहुत कुछ झेला है.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
वैसे कहना पड़ेगा नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे दबंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)