बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. 66 साल की नीना अपने बोल्ड फैशन सेंस से फैंस के होश उड़ा देती हैं. उनकी लव लाइफ भी विवादों से घिरी रही है.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना गुप्ता एक समय पर वेस्टइंडीज के फेमस क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स संग रिश्ते में थीं. उस वक्त विवियन पहले से शादीशुदा थे. ऐसे में विवियन संग नीना के रिश्ते पर कई सवाल उठे थे.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
विवियन और नीना ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया. विवियन संग रिश्ते में रहते हुए नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं. मगर उन्होंने शादी नहीं की और लोगों की परवाह किए बगैर ही बिना शादी के अपने बच्चे को दुनिया में लाने का फैसला किया.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि जब वो प्रेग्नेंट हुई थीं, तब कई लोगों ने उन्हें अबॉर्शन कराने की सलाह दी थी. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने दिल की सुनी. उन्होंने बिन शादी के ही साल 1989 में बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना ने बताया था- कुछ लोगों ने मुझे गर्भपात कराने की सलाह दी थी. कुछ लोगों ने सिंगल पेरेंट बनने को लेकर भी वॉर्निंग दी थी. मैंने सबकी बातें शांति से सुनीं.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
'मुझे पता था कि वे सब बहुत चिंतित थे. लेकिन जब मैं घर वापस आई और अकेली थी, तो मैंने खुद से पूछा- तुम क्या सोचती हो? इससे तुम्हें कैसा महसूस होता है? मुझे अंदर से बहुत खुशी महसूस हुई थी.'
(Photo: Instagram @neena_gupta)
नीना गुप्ता ने अपने मेमोयर में भी ये बताया है कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. लेकिन जब उन्हें प्रेग्नेंसी का पता चला था, तब तक विवियन अपने देश लौट चुके थे और वो अपनी पत्नी के साथ थे.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
लेकिन फिर भी वो बॉयफ्रेंड विवियन संग बात करके फाइनल फैसला लेना चाहती थीं और आखिर में उन्होंने बेटी को जन्म दिया.
(Photo: Instagram @neena_gupta)
बता दें कि जब मसाबा का जन्म हुआ था तभी भी विवियन ने अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा था. ऐसे में नीना संग उनका रिश्ता खत्म हो गया और नीना ने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की. नीना को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी, मगर उन्होंने किसी की परवाह नहीं की.
(Photo: Instagram @neena_gupta)