Advertisement

बॉलीवुड

'मिर्जापुर' फिल्म में ज‍िंदा होने वाले हैं वो किरदार, सीरीज में खत्म हुआ ज‍िनका चैप्टर

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST
  • 1/8

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जिन सीरीज ने भौकाल मचाया है, उनमें से 'मिर्जापुर' वेब सीरीज का नाम टॉप में शामिल होता है. इस सीरीज के मीम कल्चर में जितने मीम्स बने हैं, वो हैरान करने वाली चीज है. 

Photo: Instagram @alifazal

  • 2/8

'मिर्जापुर' की दुनिया ऑडियंस को काफी मजेदार लगती है. क्योंकि सीरीज में दिखाई गई रंगबाजी और गैंग वॉर लोगों को बेहद पसंद आती है. अब इस 'मिर्जापुर' की दुनिया को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है.

Photo: IMDb

  • 3/8

फिल्म 'मिर्जापुर' इसी साल 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसमें जिन-जिन लोगों को कास्ट किया गया है, उसे देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं. क्योंकि फिल्म में वो किरदार भी शामिल किए गए हैं, जिनकी कहानी सीरीज में खत्म कर दी गई थी. आइए, जानते हैं कि कौन-कौनसा किरदार हैं जो 'मिर्जापुर' फिल्म में वापसी कर रहे हैं.

Photo: Instagram @alifazal

Advertisement
  • 4/8

फिल्म में सबसे बड़ी और अहम वापसी एक्टर दिव्येंदु शर्मा की हो रही है, जिन्होंने सीरीज का सबसे आइकॉनिक किरदार मुन्ना भइया प्ले किया था. मुन्ना भइया ने पहले और दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा गदर मचाया था. इस किरदार ने शो को ऑडियंस के बीच हिट बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी. अब 'मिर्जापुर' फिल्म में भी उनका भौकाल दिखेगा, जिसके लिए फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Photo: Instagram @divyenndu

  • 5/8

फिल्म 'मिर्जापुर' में कालीन भइया के पिता सत्यानंद त्रिपाठी उर्फ बाउजी की भी वापसी होगी. सीरीज के दूसरे सीजन के अंत तक उनकी कहानी को बीना त्रिपाठी ने खत्म किया था. मगर अब वो फिल्म में दोबारा नजर आएंगे.

Photo: IMDd

  • 6/8

'मिर्जापुर' वेब सीरीज में एक और आइकॉनिक किरदार था, जिसे पहले सीजन में ही मार दिया गया. मुन्ना भइया का राइट हैंड कंपाउंडर उर्फ एक्टर अभिषेक बनर्जी ने सीरीज में एक तगड़ा रोल प्ले किया था. अब उनकी भी फिल्म में वापसी होने वाली है.

Photo: Instagram @nowitsabhi

Advertisement
  • 7/8

सीरीज में स्वीटी गुप्ता की मौत बेहद दर्दनाक तरीके से दिखाई गई थी. वो गुड्डू पंडित के बच्चे की मां बनने वाली थी. मगर उसे मुन्ना भइया ने अपनी नफरत के चलते मार दिया. अब फिल्म 'मिर्जापुर' में इस किरदार की वापसी होनी है, जिसमें फिर से उनकी जोड़ी गुड्डू पंडित के साथ बनेगी.

Photo: Instagram @shriya.pilgaonkar

  • 8/8

सीरीज में स्वीटी गुप्ता के साथ-साथ बबलू पंडित की कहानी भी दर्दनाक तरीके से खत्म हुई थी. मगर अब फिल्म में वो किरदार वापस लौट रहा है. हालांकि पिछली बार इस किरदार को विक्रांत मैसी ने प्ले किया था, जो अब रिप्लेस हो गए हैं. उनकी जगह बबलू पंडित का रोल पंचायत के सचिव यानी एक्टर जितेंद्र कुमार निभाएंगे.

Photo: X @Hafsssss_/Instagram @jitendrak

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement