Advertisement

बॉलीवुड

6 साल में घटाया 15 Kg, मसाबा गुप्ता का ट्रांसफॉर्मेशन, दिखाई टोन्ड फिगर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST
  • 1/9

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने इंस्टा पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो पोस्ट की है. उन्होंने अपनी 6 साल की जर्नी को दिखाया है.
 

  • 2/9

मसाबा ने 2020 से अभी तक के ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई है. एक दौर था जब उनकी टोन्ड फिगर थी. फिर ऐसा वक्त आया जब मां बनने के बाद उन्होंने वेट गेन किया.
 

  • 3/9

मसाबा ने 2024 में अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया. बेटी का नाम उन्होंने मतारा रखा है. मां बनने के 2 साल बाद मसाबा वर्कआउट कर फिर से शेप में आ गई हैं.
 

Advertisement
  • 4/9

उन्होंने कैप्शन में लिखा- ट्रांसफॉर्मेशंस. मैं खुद को 2020 से और यहां तक कि प्रेग्नेंसी के वक्त से पहचान नहीं पा रही हूं.. मेंटली और फिजीकली...दोनों ही तरह से, और ये अच्छी बात है. 
 

  • 5/9

''क्या आप सालों से एक ही जैसे इंसान बनकर थके नहीं हैं? अपनी पुरानी पहचान को पीछे छोड़ें, खुद को सरप्राइज करें.''
 

  • 6/9

मसाबा पोस्ट में आगे लिखती हैं- 6 साल, 15 किलो वजन और 1 बच्चे के बाद, मैं कहूंगी कि फिट रहना सबसे बड़ा तोहफा है जो आप खुद को दे सकते हैं. धीरे-धीरे और लगातार.
 

Advertisement
  • 7/9

मसाबा ने अपनी पुरानी और नई फोटो का कोलाज पोस्ट किया है. उनका ट्रांसफॉर्मेशन वाकई में कमाल का है. अपने लुक से लेकर स्टाइलिंग तक में उन्होंने काम किया है.
 

  • 8/9

एक फोटो में मसाबा मिरर के सामने खड़ी होकर बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वो स्लिम फिट नजर आती हैं.
 

  • 9/9

मसाबा प्रेग्नेंसी के दो साल बाद अपने परफेक्ट शेप में आ चुकी हैं. बीते दिनों उन्होंने इंस्टा पर वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया था. 
 

All Photos: Instagram @masabagupta
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement