करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही जौहर 4 साल के हो गए हैं. करण और उनकी मां हीरू जौहर ने बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया था. ऐसे में करण जौहर के घर बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों को लेकर पहुंचे. अब पार्टी की इनसाइड फोटोज सामने आ गई हैं.
करण जौहर की पार्टी में एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर संग पहुंची थीं. करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस पार्टी में वह अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आईं. करण ने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.
करीना कपूर खान के अलावा नेहा धूपिया भी अपनी बेटी मेहर और पति अंगद बेदी संग इस पार्टी में शामिल हुई थी. पार्टी में करीना और नेहा साथ में फोटो के लिए पोज करती और एन्जॉय करती नजर आईं.
करीना कपूर खान इस पार्टी में ग्रीन कलर के कफ्तान में नजर आईं. उनका लुक प्रेग्नेंसी के हिसाब से परफेक्ट था. करीना ने अपने बालों को बन में बांधा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था.
नेहा धूपिया ने अपने बच्चों का जन्मदिन मना रहे करण जौहर को बर्थडे डैडी बताते हुए यह फोटो पोस्ट की है. फोटो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर काफी खुश नजर आ रहे हैं. नेहा और करण, ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे हैं.
करण जौहर की पार्टी में करीना और नेहा के अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नताशा पूनावाला भी पहुंचे थे. करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सबके साथ खूबसूरत फोटो को शेयर किया है.
नेहा धूपिया ने अपनी बेटी मेहर की फोटो को शेयर किया है. इस फोटो में आगे बर्थडे बॉय यश जौहर बैठे हैं, फिर मेहर और पीछे बर्थडे गर्ल रूही जौहर बैठी हैं. नेहा अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छुपाए हुए हैं, इसलिए यह फोटो उन्होंने शेयर की है.