IPL 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. क्रिकेटर प्रेमी IPL के हर मैच पर नजरें लगाए बैठे हैं. बदलाव के दौर में IPL के नए सीजन में भी कई बदलाव दिख रहे हैं.
Photo: Screengrab
IPL 2026 रोमांच से भरा दिख रहा है. क्रिकेट का मैदान हो या सोशल मीडिया, हर जगह IPL में ग्लैमर तड़का लगता दिखाई दे रहा है. मैच शुरू होने से पहले ही इंडियन क्रिकेटर्स बॉलीवुड हसीनाओं के साथ इसे प्रमोट करते दिखे.
Photo: Social Media
IPL प्रमोशन के लिए आयशा खान और शुभमन गिल की जोड़ी बनाई गई. चंद सेकेंड के वीडियो में आयशा और शुभमन ने अपनी केमिस्ट्री से कमाल कर दिया.
Photo: Screengrab
आयशा-शुभमन के बाद श्रेयर अय्यर और कशिश कपूर भी साथ में IPL के लिए वीडियो बनाते नजर आए. इसके लिए एक्ट्रेस ने BCCI का धन्यवाद भी किया.
Photo: Screengrab
IPL के बीच क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और पलक तिवारी को एक विज्ञापन में दिखाई दिए. पलक और अभिषेक शर्मा को साथ देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज था.
Photo: Social Media
एक्ट्रेस साहिबा बाली IPL होस्ट कर रही हैं. मैच से पहले वो हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और शुभमन गिल से जैसे क्रिकेटर्स के साथ मस्ती करती नजर आईं.
Photo: Instagram @sahibabali
इतना ही नहीं IPL को लेकर 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन और ईशान खट्टर पर एक विज्ञापन भी फिल्माया गया है. विज्ञापन में वो मुंबई इंडियन्स को सपोर्ट करती दिखीं.
Photo: Social Media
बीती रात अनन्या पांडे मुंबई इंडियन्स और केकेआर का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं. क्रिकेट के मैदान से ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में एक्ट्रेस का लुक काफी वायरल हो रहा है.
Photo: Yogen Shah
सिर्फ अनन्या ही नहीं, मुंबई इंडियन्स और केकेआर के मैच में मानुषी छिल्लर को भी स्पॉट किया गया.
Photo: Yogen Shah
बस फिर क्या था हर ओर IPL और इन हसीनाओं की चर्चा शुरू हो गई. क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस को साथ देखना फैन्स के लिए वैसे ही एक्साइटिंग होता है. कहना गलत नहीं होगा कि मैनेजमेंट ने IPL का बज बनाने के लिए अच्छा प्लान बनाया है.
Photo: Screengrab