Advertisement

बॉलीवुड

6 साल की शादी, फिर हुआ तलाक, खुश एक्ट्रेस जापान में मना रहीं छुट्टियां

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना आना नाम हंसिका मोटवानी अक्सर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाली हंसिका इन दिनों जापान में छुट्टियां मना रही हैं.

All Photos: Instagram/@ihansika

  • 2/8

हंसिका जापान में अपने भाई प्रशांत और मां मोना मोटवानी के साथ हैं. यहां सभी मिलकर मस्ती कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने हॉलिडे की झलक इंस्टाग्राम के जरिए दी है.

  • 3/8

तस्वीरों में हंसिका, मोना और प्रशांत को जापान में सड़कों पर घूमते, मॉल के सामने पोज करते और दुकानों पर शॉपिंग करते देखा जा सकता है. सभी जमकर एन्जॉय कर रहे हैं.

Advertisement
  • 4/8

ये तस्वीरें एक्ट्रेस के अपने पति रहे बिजनेसमैन सोहेल खाटूरिया से तलाक फाइनल होने के बाद आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2026 में सोहेल और हंसिका का डिवोर्स फाइनल हुआ था.

  • 5/8

हंसिका ने खाटूरिया से साल 2022 में शादी की थी. दोनों की शादी लगभग 2 सालों तक चली. इसके बाद वो अलग 2024 में अलग रहने लगे थे. बताया गया कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है. इसका कारण कभी साफ नहीं हुआ.

  • 6/8

मार्च 2026 में दोनों को आपसी सहमति से तलाक दे दिया गया. बताया गया था कि उनकी शादी में कुछ ऐसी मुश्किलें आ गई थीं, जिनका सुलझना नामुमकिन था. अब लगता है कि एक्ट्रेस जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं.

Advertisement
  • 7/8

तलाक फाइनल होने के बाद अब हंसिका मोटवानी अपने परिवार संग खुशनुमा वक्त एन्जॉय कर रही हैं. उनकी जापान हॉलिडे की फोटोज बता रही हैं कि वो स्टाइलिश अंदाज में रिलैक्स कर रही हैं.

  • 8/8

यहां उन्होंने जापान के फेमस चेरी ब्लॉसम फूलों का भी मजा लिया. ये फूल जापान की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. दुनियाभर के टूरिस्ट इसके सीजन में इन्हें देखने के लिए अपनी जापान ट्रिप प्लान करते हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement