Advertisement

बॉलीवुड

200 गाय-आम के बाग, यूट्यूबर का करोड़ों का इकोफ्रेंडली फार्म हाउस, ठाठ देख फराह हैरान

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST
  • 1/10

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को फ्लाइंग बीस्ट के नाम से पॉपुलर हैं. वो सिर्फ एक बॉडीबिल्डर हैं बल्कि यूट्यूबर और बिजनेसमैन भी हैं. हाल ही में यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहीं फराह खान उनके घर पहुंचीं और इसकी झलक दिखाई.

  • 2/10

गौरव गुरुग्राम में अपने लैविश फार्म हाउस में अपनी पत्नी ऋतु और बच्चों के साथ रहते हैं. इसे उन्होंने कुछ साल पहले ही बनाया है. और ये पूरी तरह से सस्टेनेबल और इको फ्रेंडली है. 

  • 3/10

फराह से बातचीत में गौरव ने बताया कि यहीं से उनका बिजनेस 'रोजियर' भी चलता है, जिसके तहत वो ऑर्गेनिक छाछ, घी और अचार बेचते हैं. गौरव का ये फार्महाउस करीब 10 करोड़ रुपये का है.

Advertisement
  • 4/10

ये फार्महाउस परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल है. खास बात ये है कि घर की दीवारों पर गोबर से लिपाई की गई है. जिससे घर ठंडा रहता है और ये प्राकृतिक रूप से कीटाणुओं को भी दूर रखता है.

  • 5/10

फराह खान ने अपने व्लॉग में गौरव के इस यूनिक फार्महाउस की झलक दिखाई. यूट्यूबर यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं. उनकी अपनी गौशाला है, जिसमें करीब 200 गायें हैं.

  • 6/10

गौरव ने बताया कि वो दूध सीधे नहीं बेचते, बल्कि उससे A2 गाय का घी और मक्खन बनाते हैं. इसके अलावा वो बड़े कांच की बोतलों में छाछ भी बेचते हैं.

Advertisement
  • 7/10

गौरव के इस फार्म हाउस में बाकी फलों-सब्जियों के साथ कई आम-नींबू के पेड़ हैं. इनमें हैंडपंप और समरसिबल की मदद से पानी डाला जाता है. इनसे पारंपरिक तरीके से आचार बनाकर बेचा जाता है. 

  • 8/10

जब फराह खान लाउंज एरिया में पहुंचीं, तो उन्हें उसकी देसी खूबसूरती देखकर हैरानी हुई. वहां न तो गोबर की बदबू थी, ना ही कोई और गंदगी. गौरव के ये देसी ठाठ देखकर फराह और दिलीप दंग रह गए. 

  • 9/10

गौरव का फार्महाउस बेहद लैविश है. उनके बिजनेस की वजह से सैंकड़ों लोगों को यहां रोजगार भी मिलता है. वो सभी का ख्याल रखते हैं. 
 

Advertisement
  • 10/10

दूध को मिट्टी के घड़ों में भरकर पुरानी तरीकों से बिना किसी केमिकल के दही बनाया जाता है, फिर इन्हीं से मक्खन अलग करके छाछ निकाला जाता है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement