Advertisement

बॉलीवुड

फराह खान के कुक दिलीप ने गांव में बनवाया पक्का घर, जीते हैं सिंपल लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST
  • 1/11

फराह खान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कई सितारों की किस्मत चमकाई है. सितारों की किस्मत चमकाने के बाद फराह ने अपने कुक दिलीप की भी लाइफ बना दी है. 

  • 2/11

शोबिज से फराह यूट्यूब की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. वो अपने कुक दिलीप के साथ सेलेब्स के घर का टूर करती हैं. अपनी बॉस के साथ सेलेब्स का घर घूमने वाले दिलीप ने फैन्स को अपना घर दिखाया है. 

  • 3/11

दिलीप बिहार, दरभंगा के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं. बिहार में उनका बेहद बड़ा घर है, जिसे वो यूट्यूब की कमाई से नया लुक देने की कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/11

मुंबई में फराह के साथ लग्जरी घर में रहने वाले दिलीप गांव में ईट से बने घर में रहते हैं. अभी उनके घर में प्लास्टर होना बाकी है. 

  • 5/11

कमरे में अभी खिड़कियां नहीं लगी हुई हैं. इसलिए बाहर से आने वाली धूप से बचने के लिए खिड़कियों को साड़ियों से ढका गया है. 

  • 6/11

 दिलीप ने घर में गाय पाल रखी है. घर के लोग घर में पल रही गाय का ताजा और शुद्ध दूध पीते हैं. दिलीप जब भी घर जाते हैं. गाय को चारा खिलाकर उसकी सेवा जरूर करते हैं. 

Advertisement
  • 7/11

घर की छत इतनी बड़ी है कि वहां आराम से पापड़, मसाले और गेहूं सुखाया जा सकता है. छत से गांव की हरियाली भरा नजारा देखकर मन खुश हो जाता है. 

  • 8/11

दिलीप के घर में भले ही शहर जैसी सुख-सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन इसे उन्होंने प्यार और मेहनत से सींचा है, जिससे वहां सुकून नजर आता है. 
 

  • 9/11

दिलीप ने फैन्स से निवेदन किया कि वो फराह खान का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें, ताकि उससे पैसा आए और वो अपने घर में एक स्विमिंग पूल भी बनवा सकें. 

Advertisement
  • 10/11

मुंबई में मॉर्डन लाइफ जीने वाले दिलीप जिस तरह गांव में साधारण जीवन जीते हैं. वो देखकर फैन्स का दिल गदगद हो गया है.  
 

  • 11/11

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement