Advertisement

बॉलीवुड

रिफ्यूजी कैंप में गुजारे दिन, ईरानी एक्ट्रेस ने मुंबई में बनाया महल सा घर, देखकर हैरान हुईं फराह खान

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • 1/10

फराह खान यूट्यूब के बड़े व्लॉगर में शुमार हो चुकी हैं. हर नए व्लॉग में वो किसी सेलिब्रिटी का घर दिखाती हैं.

  • 2/10

इस बार फराह एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ईरानी के लैविश हाउस पहुंचीं. 

  • 3/10

ईरान में छोटे से घर में रहने वाली एलनाज ने परिवार के साथ तेहरान छोड़ा और जर्मनी में रिफ्यूजी की तरह रहीं. आज वो मुंबई में एक शानदार घर की मालकिन हैं. 

Advertisement
  • 4/10

एक्ट्रेस के घर में कालीन से लेकर डाइनिंग एरिया और दीवारों पर लगे आर्ट तक सबमें पर्सियन टच दिखता है. फराह को डेकोर इतना पसंद आया कि बोलीं, तुम्हारे घर का वाइब कमाल का है. ये पर्सियन कालीन तो गजब है.
 

  • 5/10

फराह ने एलनाज से पूछा कि तुम अकेले ही इंडिया में रहती हो. एक्ट्रेस ने बताया कि वो 10 साल से इंडिया में रह रही हैं. सेक्रेड गेम्स मैंने करीब सात साल पहले किया था.

  • 6/10

घर घुमाते हुए एलनाज ने अपना ग्लैमरस वॉक-इन वॉर्डरोब दिखाया, जो लग्जरी बैग्स, शूज और कपड़ों से भरा था.

Advertisement
  • 7/10

छोटा सा गार्डन भी दिखाया, तो फराह ने मजाक में कहा कि तुम कोने में खड़ी होकर शाहरुख खान की तरह हाथ हिलाओ ना.

  • 8/10

एलनाज ने अपना बेडरूम खुद डिजाइन किया है. घर की दीवारों पर उनके बचपन की तस्वीरें और पेटिंग्स भी सजी हुई हैं. एक्ट्रेस की किचन साफ-सुथरी और ऑर्गनाइज़्ड थी.

  • 9/10

इससे पहले एलनाज ने साइरस ब्रोचा संग बातचीत में बताया था कि लोगों को लगता है कि वो अमीर परिवार से हैं, लेकिन उन्होंने परिवार के साथ छोटे से कैंप में गुजारा किया है. 

Advertisement
  • 10/10

इंडिया में करियर बनाने के लिए एलनाज ने देवनागरी, उर्दू समेत कई भाषाएं सीखीं, ताकि आउटसाइडर न लगें. संघर्ष और टैलेंट की बदौलत आज एलनाज कहां से कहां पहुंच गई हैं. 

All Photos: Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement