मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद युद्ध के हालात बने हुए हैं. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान भी एक्शन में है. ईरान ने सऊदी अरब, दुबई समेत इजरायली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है.
Photo: Instagram @egupta
इस टेंशन की वजह से इंटरनेशनल उड़ानों को रद्द किया गया है. जो जिस देश में फंसा है, वहीं पर रहने को मजबूर है. इंडिया के भी कई सेलेब्स हैं जो दुबई में फंसे हैं. कोई वहां काम से गया था, तो कोई वेकेशन मनाने. मुश्किल की इस घड़ी में दुबई में फंसे सेलेब्स ने मदद की गुहार लगाई है. जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जो इस वक्त अपने मुल्क से दूर दुबई में हैं.
Photo: Instagram @egupta
सोनल चौहान
सोनल चौहान दुबई में फंसी हुई हैं. फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी. लेकिन अब सोनम ने इंस्टा स्टोरी पर जानकारी दी है कि वो सेफ हैं. फैंस से उनकी चिंता ना करने को कहा है. उनके मुताबिक, अथॉरिटी देश में फंसे लोगों का ध्यान रखने की पूरी कोशि कर रही है. पैनिक करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने दुबई को दुनिया की सबसे सेफ जगह बताया. एक्ट्रेस ने लोगों से पैनिक ना फैलाने को कहा.
Photo: Instagram @sonalchauhan
एरिका फर्नांडिस
एरिका फर्नांडिस काफी समय से दुबई में रह रही हैं. 2023 में वो दुबई शिफ्ट हुई थीं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स संग हुई बातचीत में बताया कि वो दुबई में सेफ हैं. UAE गवर्मेंट मामले को अच्छी तरह से हैंडल कर रही है. एरिका ने धमाकों और मिसाइल्स की आवाजों को डरावना बताया. वो शांति से रहने की कोशिश कर रही हैं.
Photo: Instagram @iam_ejf
रोशेल राव और कीथ सिकेरा
टीवी कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा दुबई में हैं. वो वहां कई दिनों से वेकेशन पर हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट में बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं. कोई पैनिक नहीं है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो फैमिली संग डिनर के लिए बाहर गई हैं, एंजॉय कर रही हैं. यूएई की सरकार चीजों को शांति से हैंडल कर रही है.
Photo: Instagram @rochellerao
ईशा गुप्ता
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अबू धाबी में फंसी हैं. इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने फैंस संग ये जानकारी शेयर की. राहत की बात ये है कि वो सुरक्षित हैं. ईशा ने पोस्ट में बताया कि हालात डरावने हैं. लेकिन वो सेफ हैं. वो जल्द इंडिया लौटना चाहती हैं. ईशा ने यूएई सरकार का फंसे हुए लोगों का ध्यान रखने पर आभार जताया.
Photo: Instagram @egupta
अजित कुमार
साउथ इंडियन एक्टर अजित कुमार भी दुबई में हैं. क्योंकि वो पेशे से रेसर हैं. इसलिए यूएई रेसिंग कमिटमेंट्स की वजह से गए हुए थे. फ्लाइट कैंसिल होने के चलते वो चेन्नई नहीं जा पाए. लेकिन उनके मैनेजर का कहना है टेंशन की बात नहीं है. एक्टर सुरक्षित हैं.
Photo: Instagram @ajithkumar_offll
विष्णु मंचू
कन्नप्पा फिल्म के एक्टर विष्णु मंचू भी दुबई में हैं. वहां वो अपनी फैमिली से मिलने गए थे. सोशल मीडिया पर एक्टर ने मिसाइल अटैक और बम धमाकों का वीडियो पोस्ट किया था. उनके मुताबिक, बम धमाकों के शोर से उनकी फैमिली डिस्टर्ब है. उनकी बेटी डरी हुई है. UAE डिफेंस का लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आभार जताया.
Photo: Instagram @vishnumanchu
सुभाश्री गांगुली
बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली दुबई में वेकेशन पर गई थीं. उनके साथ उनका बेटा भी है. लेकिन अब वो वहां पर फंस गई हैं. सुभाश्री के पति और फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती ने फैंस को इसकी जानकारी दी. उनके मुताबिक, सुभाश्री और उनका बेटा सेफ है. वो उनके इंडिया लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
Photo: Instagram @subhashreeganguly
नरगिस फाखरी
नरगिस पिछले 2 दिनों से दुबई में हैं. वो डर में हैं. उनकी रातों की नींद उड़ गई है. पोस्ट में वो लिखती हैं- एंग्जाइटी और डर की फीलिंग बनी हुई है क्योंकि आपको नहीं पता आगे क्या होने वाला है. आप सो भी नहीं सकते हो, क्योंकि आपका दिमाग हाई अलर्ट पर है.