Advertisement

बॉलीवुड

मासूम चेहरा-कातिलाना अदाएं, अरशद वारसी की बेटी ने लूटी लाइमलाइट, फिदा फैंस

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में हम अरशद वारसी को देखा करते हैं. लोग उन्हें पिछले काफी सालों से प्यार देते आए हैं. एक्टर का हर किरदार पर्दे पर छाया है. 

Photo: Instagram @arshad_warsi

  • 2/8

अरशद स्क्रीन पर जितने चुलबुले दिखते हैं, असल जिंदगी में भी वो वैसे ही नजर आते हैं. हालांकि उनकी फैमिली ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहती है. मगर अब उनकी बेटी अचानक सुर्खियों में आ गई है. 

Photo: Instagram @mariagorettiz

  • 3/8

बीते दिनों अरशद वारसी स्क्रीन अवॉर्ड्स में पहुंचे थे, जहां उनकी बेटी जेने जोई वारसी भी साथ थीं. दोनों रेड कार्पेट पर पैप्स को पोज देने के लिए खड़े हुए.

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 4/8

अरशद की बेटी के वीडियोज काफी जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. यूजर्स को उनका ग्लैमरस लुक बेहद पसंद आया. वो उनकी अदाओं पर फिदा हो गए. 

Photo: Yogen Shah

  • 5/8

दिलचस्प बात ये है कि रेड कार्पेट पर जेने जोई वारसी का लुक काफी सिंपल था. मगर उनकी सादगी ही शायद लोगों के दिलों को लुभा गई है. 

Photo: Yogen Shah

  • 6/8

यूजर्स जेने की खूबसूरती की काफी सराहना कर रहे हैं. कई कमेंट्स में उनके लिए ग्लैमरस डॉल, हैंडसम पापा की खूबसूरत बेटी जैसी बातें लिखी गईं. वहीं कई लोगों ने उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में जानना चाहा.

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 7/8

एक यूजर ने जेने जोई वारसी को बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कॉपी कहा. अब अरशद अपनी बेटी को मिल रही तारीफें सुनकर कैसा रिएक्ट करेंगे, ये शायद वक्त आने पर पता चल जाएगा. 

Photo: Yogen Shah

  • 8/8

अरशद वारसी ने साल 1996 में अपनी पत्नी मारिया गोरेट्टी से शादी रचाई थी. शादी के करीब नौ साल बाद उनका बेटा जेके वारसी साल 2005 में पैदा हुआ. वहीं उनकी बेटी जेने जोई वारसी साल 2007 में जन्मी थीं. 

Photo: Instagram @arshad_warsi

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement