कपूर खानदान में जश्न का माहौल है. बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी होने जा रही है. स्टारकिड की शादी के फंक्शन माता की चौकी से शुरू हुए.
21 जून को माता की चौकी रखी गई. इस फंक्शन में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ. अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग अंशुला लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने को लेकर एक्साइटेड हैं.
इंटरनेट पर अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज छाई हुई हैं. घरवालों के चेहरे पर लंबी मुस्कान है. खुशियों के साथ ये पल सभी को इमोशनल भी कर गया है.
बोनी कपूर ने अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों को इंस्टा पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि माता की चौकी का ये फंक्शन रोहन की फैमिली ने ऑर्गेनाइज किया. उनकी बेटी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं.
तस्वीरों में अंशुला ने फैमिली संग पोज दिए. फोटोज में बोनी, अर्जुन कपूर के अलावा जाह्नवी और खुशी कपूर भी नजर आईं. सभी ने अंशुला को पैंपर किया.
एक फोटो में फैमिली मिलकर अंशुला और रोहन की आरती उतार रही है. अपने जीजू रोहन संग जाह्नवी और खुशी ने जमकर पोज दिए.
अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. बहन को दुलार करते हुए वो फोटो पोज देते नजर आए.
भाई-बहन का ये प्यार किसी से छिपा नहीं है. एक दूसरे की खुशी हो या गम, अंशुला और अर्जुन बचपन से एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनकर रहे हैं.
फोटो में कपूर परिवार के सभी लोग एक फ्रेम में नजर आते हैं. महीप और संजय कपूर एडोरेबल लगे. जाह्नवी बहन अंशुला का हाथ थामे दिखीं.
सोनम कपूर ने भी अंशुला के वेडिंग फंक्शन को अटेंड किया. माता की चौकी में सोनम का रॉयल लुक देखने को मिला.
एक तस्वीर में बोनी अपनी बेटी अंशुला संग डांस करते हुए नजर आए. बाप-बेटी का प्यार फैंस का दिल जीत रहा है. ये पल बोनी के लिए इमोशनल रहा.
अंशुला के वेडिंग फंक्शन में उनकी बहन जाह्नवी और खुशी ने लाइमलाइट लूटी. वे दोनों अंशुला के बेहद करीब हैं. साड़ी में जाह्नवी स्टनिंग लगीं.
बेटी के फंक्शन में बोनी कपूर ने खूब एंजॉय किया. वायरल फोटो में वो खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं. अंशुला-रोहन के लिए वो दिल से खुश हैं.
अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने अंशुला और रोहन को लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने पर मुबारकबाद दी.
अर्जुन ने बताया कि वो जानते थे ये समय कितनी जल्दी बीतने वाला है. वो अंशुला और रोहन के लिए दिल से खुश हैं. उन्हें बहन की शादी की इंतजार है.
अर्जुन ने एक फोटो शेयर की है इसमें वो अंशुला को गले से लगाए हुए हैं. भाई-बहन के चेहरे पर मुस्कान है. अर्जुन ने बहन को माथे पर kiss भी किया.
माता की चौकी में अर्जुन कपूर ने डांस किया. माता रानी के गानों पर वो झूमते हुए दिखे. एक्टर ने बहन अंशुला और पिता संग पोज दिए.
अंशुला ने माता की चौकी में गोल्डन लहंगा-चोली पहनी. अपने आउफिट को फुलकारी टुपट्टे के साथ टीमअप किया. उनके घरवाले भी माता की चौकी में ट्रैडिशन लुक में नजर आए.
All Photos: Instagram @boney.kapoor/arjunkapoor