Advertisement

भोजपुरी

कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू, गुपचुप रचाई थी शादी, 6 साल बाद मचा बवाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST
  • 1/10

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. सपना ने अपनी पति यशवीर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. उन्होंने कोर्ट में पति के खिलाफ याचिका भी दायर की थी. 
 

  • 2/10

कोर्ट ने सपना के हित में फैसला सुनाया और उनके पति यशवीर साहू को उनसे किसी भी तरह का संपर्क करने या उनके करीब आने से रोक दिया है.

  • 3/10

पिछले काफी समय से सपना और वीर के रिश्ते में खटपट के कयास लगाए जा रहे थे. सपना ने इंटरव्यू में रिश्ते में आई दरार का हिंट भी दिया था. 
 

Advertisement
  • 4/10

 जानते हैं कि कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू और शादी के 6 साल बाद क्यों दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया है. 

  • 5/10

सपना के पति वीर हरियाणा के मशहूर प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक कंपोजर, लिरिसिस्ट और स्टेज आर्टिस्ट हैं. वीर इतना टैलेंटेड हैं कि उन्हें हरियाणा का बाबू मान समझा जाता है. 

  • 6/10

नॉर्थ इंडिया में वीर की जबरदस्त लोकप्रियता है. वीर की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान हैं. उनके गानों में देसी संस्कृति, जमीनी जुड़ाव और हरियाणवी अंदाज देखने को मिलता है.

Advertisement
  • 7/10

 वीर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनका दबंग स्टाइल फैन्स के बीच छाया रहता है.
 

  • 8/10

सपना और वीर ने जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी. अक्टूबर 2020 में वो बेटे पोरस की मां बनीं, जिसके बारे में उन्होंने कई महीने बाद खुलासा किया. पहले बेटे के जन्म के चार साल बाद 2024 में उन्होंने बेटे शाहबीर को जन्म दिया. सपना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी भी सबसे छिपा कर रखी थी. 

  • 9/10

सपना और वीर सोशल मीडिया पर भी साथ में कम ही फोटो शेयर करते हैं. इसलिए कभी किसी को अंदाजा नहीं लग पाया कि इनके रिश्ते में क्या चल रहा है. सपना ने अपनी निजी जिंदगी हमेशा सबसे छिपा कर रखी है. नोटिस करने वाली बात ये है कि हरियाणवी क्वीन की लाइफ हमेशा से विवादों से भरी रही है. 
 

Advertisement
  • 10/10

2023 में सपना की भाभी ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों में मामला दर्ज कराया था. भाभी की तरह सपना ने भी अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है. 

All Photos: Facebook@ItssapnaChoudhary/@veersahuofficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement