भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भले ही शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं, लेकिन न सिर्फ फीमेल फैंस बल्कि को-एक्ट्रेसेज के बीच भी उनका जलवा बरकरार है.
खेसारी और आकांक्षा पुरी की दोस्ती की भी खूब चर्चा होती है. कई बार दोनों जिम एकसाथ असहज तरीके से वर्कआउट या फोटोशूट कराते दिखे हैं.
तो इस बार खेसारी और आकांक्षा का ऐसा वीडियो सामने आया जहां दोनों इस तरह से एक दूसरे के गले लगे कि जैसे जन्मों के बाद मुलाकात हुई हो.
आकांक्षा ने खेसारी को एक इवेंट पर स्पॉट किया, उनकी खुशी का जैसे ठिकाना ही नहीं रहा. एक्टर पैपराजी के सामने फोटोज क्लिक करवा रहे थे.
खेसारी को देख आकांक्षा ने आव देखा न ताव, आकर जोर से उनसे लिपट गईं और कई सेकेंड्स तक उन्हें छोड़ा ही नहीं. खेसारी ने भी खुशी से आकांक्षा को गले लगाया.
खेसारी-आकांक्षा का ये मिलन पैपराजी के सामने ही हुआ तो जाहिर सी बात है कि ये पल उनके कैमरों से बच पाना नामुमकिन था. इसे तो कैद होना ही था. पास खड़े लोग हूटिंग भी करते सुनाई दिए.
लेकिन खेसारी और आकांक्षा तो जैसे आसपास के माहौल से बेपरवाह थे, वो एक दूसरे में ही खोए रहे. दोनों ने इसके बाद साथ में पैप्स को पोज भी दिया.
खेसारी और आकांक्षा की दोस्ती काफी गहरी है. अक्सर इनके रिश्ते को लेकर सवाल उठते हैं. दोनों साथ में कई म्यूजिक वीडियोज भी कर चुके हैं, जल्द ही इनकी फिल्म भी आने वाली है.