Advertisement

भोजपुरी

कहां गायब भोजपुरी की हसीनाएं? कोई बनी हाउसवाइफ, कोई भीख मांगने को मजबूर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST
  • 1/10

कहते हैं शोबिज में कुछ भी परमानेंट नहीं होता. ना ही स्टार्स का फेम सदा के लिए रहता है. ना ही उसकी सक्सेस. कई भोजपुरी स्टार हैं जिनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं.

 

Photo: Instagram @rinkughosh_official
 

  • 2/10

एक वक्त इन एक्ट्रेसेज का इंडस्ट्री में दबदबा था. उनकी एक झलक को फैंस बेताब रहते थे. लेकिन आज ये हीरोइनें शोबिज से गायब हैं. कुछ बुरे हाल में हैं. कुछ आम जिंदगी जी रही हैं. जानते हैं उनके बारे में...
 

Photo: Instagram @suprenasingh18
 

  • 3/10

भोजपुरी हसीना मिताली शर्मा का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया था. इसमें वो मुंबई की सड़कों पर बदहवास हालत में घूमती नजर आईं. कहते हैं डिप्रेशन और काम न होने के चलते उनका ऐसा हाल हुआ.

Photo:Social Media

Advertisement
  • 4/10

मिताली मुंबई की सड़कों पर भीख मांगती हुई नजर आई थीं. बाद में पुलिस की मदद से उन्हें रेस्कयू किया गया था. मिताली को मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
 

Photo:Social Media
 

  • 5/10

सोनाली जोशी ने पावर स्टार पवन सिंह संग मूवी प्रतिज्ञा में काम किया था. वो कई साउथ मूवीज में भी दिखाीं. मगर शादी के बाद वो एक्टिंग से दूर हो गईं. वो शोबिज छोड़ चुकी हैं. इंस्टा पर रील वीडियो पोस्ट करती हैं. 
 

Photo: Instagram @sonali_j_joshi
 

  • 6/10

रिंकू घोष एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं. उन्होंने रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स संग काम किया. 
 

Photo: Instagram @rinkughosh_official
 

Advertisement
  • 7/10

लेकिन शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ी. 6 साल बाद उन्होंने कमबैक भी किया, लेकिन वो शोहरत नहीं पा सकीं. वो हिंदी और बंगाली शोज में दिखती हैं. 
 

Photo: Instagram @rinkughosh_official
 

  • 8/10

सुप्रेना सिंह ने पहली ही फिल्म में रवि किशन संग काम किया था. वो इंडस्ट्री में आते ही छा गई थीं. अपने डांस, किलर लुक्स से वो दर्शकों की फेवरेट भी बनीं. लेकिन आज वो शोबिज से गायब हैं. वो हाउसवाइफ बन चुकी हैं.


Photo: Instagram @suprenasingh18
 

  • 9/10

पूनम सागर ने निरहुआ संग हिट गाने दिए हैं. निरहुआ सरट रहे, आ गइले नेता जी, बुढ़वा मलाई खाले बुढ़वा खाला लपसी जैसे एलबम में काम किया. लेकिन निरहुआ स्टार बने. पर पूनम पीछे छूट गईं. फिर धीरे-धीरे वो लाइमलाइट से गायब हो गईं.
 

Photo:Social Media

Advertisement
  • 10/10

सीमा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन कहा जाता था. उनके लटकों-झटकों पर लोग सीटियां बजाते हुए नहीं थकते थे. आज वो प्रोड्यूसर बन चुकी हैं. राजनीति में भी सीमा ने एंट्री कर ली है. 
 

Photo: Instagram @item_queen_seemasingh
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement