चुनाव प्रक्रिया समझने भारत पहुंचे रूस-मिस्र जैसे 13 देशों के प्रतिनिधि

विधानसभा चुनावों को देखने के लिए बांग्लादेश, मिस्र, किर्गिस्तान, नामीबिया और रूस के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुख और प्रतिनिधि उत्तराखंड राज्य का दौरा करने जा रहे है.

Advertisement
13 देशों की नजर भारत से चुनाव प्रक्रिया सीखने पर 13 देशों की नजर भारत से चुनाव प्रक्रिया सीखने पर

राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

रूस, नामीबिया, किर्गिस्तान, मिस्र और बांग्लादेश सहित 13 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि और प्रमुख भारत में चल रहे विधानसभा चुनावों को देखने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में नामीबिया के निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष एवं एक आयुक्त, मिस्र के सुप्रीम कोर्ट के दो सदस्य, रूसी संघ के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सदस्य तथा बांग्लादेश और किर्गिस्तान के निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं.

Advertisement

13 देश सीख रहे चुनाव कराने का हुनर
इन प्रतिनिधियों ने भारत में चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, चल रहे में चुनाव तैयारियों की मुख्य विशेषताएं आदि से संबंधित व्यापक ब्रीफिंग में शामिल होने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का भी कल दौरा किया. इस ब्रीफिंग सत्र के दौरान दक्षिण-दक्षिण सहयोग के तहत अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी चर्चा हुई.

भारत के ईवीएम मशीन में दुनिया की रुचि
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को इन चुनावों में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) के उपयोग के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया पर चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया.

इसके अलावा उन्हें चुनाव प्रबंधन, आईटी के उपयोग, चुनावी कानूनों, व्यय निगरानी, ईवीएम / वीवीपीएटी, और स्वीप के बारे में भी जानकारी दी गई.

Advertisement

ये प्रतिनिधि देहरादून में चुनावी तैयारियों, मतदान केन्द्रों पर सामान भेजे जाने वाले स्थलों तथा 15 फरवरी 2017 को संपन्न हो रहे चुनाव के मतदान केन्द्रों का भी दौरा करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए चुनाव आगंतुकों कार्यक्रम (ईवीपी) को (ईसीआई) ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ साझेदारी द्वारा आयोजित किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »