EXCLUSIVE: योगी बोले, राहुल-अखिलेश की जोड़ी 'जीरो' के बराबर

बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लव जिहाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन और मुजफ्फरनगर दंगे चुनाव में मुद्दा हैं. यह सच्चाई है. इसको उठाना गलत नहीं है. क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार इन सब पर चुप रही है. लोगों का पलायन हुआ है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने कुछ नहीं किया. सरकार दंगों को कंट्रोल नहीं कर पाई, अपराधियों को संरक्षण दिया है इसलिए चुनाव में ये हमारे लिए एक मुद्दा है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लव जिहाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन और मुजफ्फरनगर दंगे चुनाव में मुद्दा हैं. यह सच्चाई है. इसको उठाना गलत नहीं है. क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार इन सब पर चुप रही है. लोगों का पलायन हुआ है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने कुछ नहीं किया. सरकार दंगों को कंट्रोल नहीं कर पाई, अपराधियों को संरक्षण दिया है इसलिए चुनाव में ये हमारे लिए एक मुद्दा है.

Advertisement

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि नोट बंदी देश की परिस्थितियों के हिसाब से उठाए गया कदम है. लेकिन चुनाव में यह कोई मुद्दा नहीं है. चुनाव में विकास का मुद्दा है. केन्द्र में बीजेपी की सरकार है. मोदी सरकार ने जो विकास के कार्य किए वह एक मुद्दा है.


सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राहुल गांधी और अखिलेश की जोड़ी शून्य के बराबर है. इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है. उमा भारती के बयान पर योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बलात्कार के आरोपियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए. लेकिन जो भी कानून में प्रावधान है उसके हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए.


योगी का यह भी कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में नोटबंदी पर रेफरेंडम नहीं है. मुख्यमंत्री का चेहरा न देने पर योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनकी पार्टी में हर कार्यकर्ता बीजेपी का चेहरा है. बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. लेकिन, उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है.

Advertisement

तीसरे चरण में कैंपेन करेंगे वरुण गांधी
वरुण गांधी के बारे में योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वरुण गांधी यूपी चुनाव के तीसरे चरण में कैंपेन करेंगे. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका भी नाम है.


इस सवाल पर योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बीजेपी का मुकाबला कहीं पर समाजवादी पार्टी से है तो कहीं पर बहुजन समाजवादी पार्टी से. राम मंदिर के सवाल पर योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वहां पर भव्य राम मंदिर बनेगा. लेकिन उसे हम लोग संविधान के दायरे में रहकर ही बनाएंगे. जनता की भावना के हिसाब से राम मंदिर जरुर बनेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »